Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

खैर पेड़ों की कटाई के नाम पर धोखाधड़ी: महंत गिरफ्तार, 10 लाख की ठगी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:थाना रायपुर रानी पुलिस ने थाना प्रभारी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए महंत कृष्णा नंद उर्फ अश्वनी कुमार (निवासी भोज पोंटा,पंचकूला ) को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथी अमित (निवासी अंबाला) के साथ मिलकर शिकायतकर्ता हर्षित सिंगला निवासी जगाधरी (यमुनानगर) से खैर के पेड़ों की कटाई के नाम पर करीब 10 लाख रुपये की ठगी की।

मामला 2021 का है, जब आरोपियों ने जमीन को विवाद मुक्त बताकर शिकायतकर्ता को भरोसे में लिया और नकद व चेक के माध्यम से राशि प्राप्त कर ली, जबकि बाद में जांच में सामने आया कि संबंधित जमीन पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा रोक लगी हुई थी तथा वन विभाग ने भी पेड़ों की कटाई की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। इस संबंध में 16 फरवरी 2025 को थाना रायपुररानी में धारा 406, 420, 120-बी IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान एग्रीमेंट, बैंक स्टेटमेंट व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बतौर सबूत कब्जे में लिए गए। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था व नोटिस देने के बावजूद जांच में शामिल नहीं हो रहा था। 20 मार्च को एएसआई धनीराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को खरड़ (पंजाब) से काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि धोखाधड़ी से प्राप्त राशि नीलकंठ व हरिद्वार (उत्तराखंड) में छिपाई गई है तथा उसके साथी अमित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और मामले में गहन जांच जारी है।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि “पंचकूला पुलिस आर्थिक अपराधों के मामलों में पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है। आम नागरिक किसी भी प्रकार के निवेश या जमीन से जुड़े सौदों से पहले सभी कानूनी पहलुओं की जांच अवश्य करें। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और ठगी की रकम बरामद की जाएगी।”

Related posts

आरटीसी भोंडसी के तीन मुख्य सिपाही पदोन्नत होकर बने सहायक उप निरीक्षक,पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर दी बधाई।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच और सूर्या गैंग के एक लाख के ईनामी बदमाशों के साथ पुलिस का मुठभेड़, 3 को लगी गोली, 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली: अभियानों के दौरान, चौराहों पर और उनके आसपास 166 भिखारी, 82 आवारा, 54 ट्रांसजेंडर और 23 फेरीवाले पाए गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x