Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: थाना गांव की बुजुर्ग महिला की अपील पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र जिला के गांव थाना में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान गांव की बुजुर्ग महिला द्वारा गांव में बसों के न रूकने की शिकायत पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पिहोवा और कुरुक्षेत्र डिपो की कम से कम 8 बसों का गांव में स्टॉप होगा। इतना ही नहीं, नागरिकों की सुविधा के लिए बस स्टॉप पर बसों के रुकने का समय लिखकर चस्पा किया जाएगा, ताकि गांव वालों को बसों के आवागमन की जानकारी उपलब्ध हो सके।मुख्यमंत्री ने रोडवेज महाप्रबंधक कुरुक्षेत्र को निर्देश दिए कि कैथल व पिहोवा डिपो की बसों का 12 घंटे का रूट चार्ट बनाएं तथा चालक व परिचालक को गांव थाना के निर्धारित रूट पर बसें रोकने के निर्देश दें।

जनसंवाद के दौरान गांव थाना निवासी कर्मबीर ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिहोवा के एक निजी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत ईलाज करवाया था, लेकिन अस्पताल ने इलाज के लिए 20 हजार रुपये की राशि वसूली। इसी प्रकार, गांव की एक छोटी बच्ची ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष इसी निजी अस्पताल की शिकायत रखते हुए कहा कि उसकी माँ ने इस अस्पताल से इलाज करवाया था और आयुष्मान योजना के लाभार्थी होते हुए भी उनसे 25 हजार रुपये की राशि ली गई। इस पर मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच कर सिविल सर्जन, कुरुक्षेत्र को नियमानुसार कार्यवाही करने के आदेश दिए।
मनोहर लाल ने कहा कि गांव थाना में 4 करोड़ रुपये की राशि से भिन्न-भिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि थाना गांव में आयुष्मान भारत योजना के तहत 2849 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। इनमें से 577 लाभार्थियों ने 66 लाख 44 हजार 328 रुपए का इलाज करवाकर लाभ प्राप्त किया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष 1 लाख 83 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से बिना भेदभाव के हर विधानसभा क्षेत्र का समान विकास करवा रही है।जन संवाद कार्यक्रम मैं आस-पास के गांवों के 15 सरपंचों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों की समस्याएं रखीं। उन समस्याओं को मुख्यमंत्री ने समाधान करने का आश्वासन दिया।

Related posts

हरियाणा पुलिस की ‘जागृति यात्रा‘ का पंचकूला में हुआ समापन, 25 दिनों में 1400 किलोमीटर की तय की दूरी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पीएमडीए के डीओ-कम-एसडीई (सिविल) पर लगाया 5,000 रुपये का जुर्माना, अन्य गलतियों की जांच के आदेश दिए

Ajit Sinha

अमेरिका स्थित यूएसइंडिया फाउंडेशन द्वारा हरियाणा को 176 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 5 वेंटिलेटर दान में दिया हैं -अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x