Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

विकास चौधरी की हत्या करने वाले शूटर सचिन और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ में सचिन के पैर में लगी गोली,पकड़ा गया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मार हत्या करने वाले कौशल गैंग के शूटर सचिन को फरीदाबाद -पलवल क्राइम की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी सचिन के पैर में गोली लगी हैं। पुलिस हिरासत में जिले के नागरिक अस्पताल में इस वक़्त इलाज चल रहा हैं। यह घटना रात तक़रीबन एक बजे की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार पलवल पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर कुख्यात अपराधी सचिन सिकरी की ओर आ रहा हैं। जैसे ही वह सिकरी के सर्विस रोड से रात तक़रीबन एक बजे गुजर रहा था पहले घात लगाए पलवल अपराध शाखा व फरीदाबाद अपराध शाखा के लोग दोनों तरफ से उसे घेर लिया। अपने आप को घिरता देख सचिन ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक गोली बदमाश सचिन के पैर में लगी हैं। घायल अवस्था में सचिन को जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।



अभी तक यह तय नहीं हैं कि इस मामले में इसके आगे की कार्रवाई पहले फरीदाबाद की पुलिस करेंगी या पलवल की पुलिस करेंगी। क्यूंकि पलवल में भी कुख्यात अपराधी सचिन के खिलाफ हत्या के मुकदमे सहित तीन मुकदमें दर्ज हैं और फरीदाबाद में हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या के मुकदमें सहित कई और मुकदमें दर्ज हैं। और सही जानकारी के लिए आमजनों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Related posts

गुरुग्राम :”अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर विधानसभा बादशाहपुर की आगे की रणनीति बनाई , दिया जीत का मंत्र – सूर्य देव यादव

Ajit Sinha

चंडीगढ़: भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, 2 प्रदेश महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष, 6 प्रदेश मंत्री नियुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ के कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा,दिग्विजय सिंह   

Ajit Sinha
error: Content is protected !!