Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बृज शर्मा बने जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम एवं वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद हरियाणा में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की। जेजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव के पद पर रहे करनाल निवासी बृज शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं। जेजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा निरंतर संगठन मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। दयाल कॉलेज करनाल में छात्र राजनीति में उतर कर राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले बृज शर्मा के पास जिला प्रधान से लेकर संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव है। वे साल 2019 में असंध विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी के प्रत्याशी थे। इससे पहले उन्होंने साल 1991 और 1996 में करनाल विधानसभा से भी चुनाव लड़ा था। बृज शर्मा गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान तथा करनाल ब्राह्मण सभा के संरक्षक भी रहे हैं। नवनियुक्त जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे इस अहम जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ निभाएंगे। बृज शर्मा ने कहा कि जेजेपी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना उनका लक्ष्य रहेगा और वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की ताकत को बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा ताकि इन चुनावों में पार्टी को बड़ी सफलता मिले।

Related posts

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ के नाम से प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत आज करनाल से करेंगे।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: संगठित अपराध और अपराधियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए एक संस्थागत तंत्र करेगी स्थापित

Ajit Sinha

जनता से मिल रहे समर्थन से उर्जा लेकर 2024 के मिशन में जुट जाएं: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x