Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पिस्तौल तान कर हत्या की कोशिश के दर्ज मुकदमे में समझौता करने के दबाव बनाने के मामले में तीन लोग पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गत 23 अप्रैल को आरोपितों द्वारा शिकायतकर्ता राजकुमार को एसजीएम नगर में देशी कट्टा दिखाकर आरोपित अमित के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बनाने के मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। थाना एसजीएम नगर प्रबंधक इंस्पेक्टर सुनील की टीम ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम के द्वारा आरोपित अमित (उम्र 30 वर्ष) व नौनी उर्फ इन्द्रजीत(उम्र 30 वर्ष ) को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से एसआई गौरव और मुख्य सिपाही भोपराम की टीम ने छापेमारी कर एनआईटी गोल चक्कर 5  नंबर के पास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।  पुलिस रिमांड के दौरान दी गई सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपित  नवनीत उर्फ गौरव (उम्र 26 वर्ष ) को एनआईटी चार नंबर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तीनों आरोपित  एनआईटी फरीदाबाद के रहने वाले हैं। आरोपित अमित से पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में शिकायतकर्ता पर समझौते का दबाव बनाने के लिए देसी कट्टा से अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को धमकाया था। आरोपित  नवनीत से वारदात में प्रयोग गाड़ी तथा अमित से देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपित देसी कट्टे को 1000 रुपए में बडखल किसी व्यक्ति से खरीदकर वारदात में प्रयोग करने के लिए लाया था जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। तीनों आरोपितों  को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली होंगे फरीदाबाद के नवनियुक्त पंचायती राज जनप्रतिनिधियों से रूबरू : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, बीस दिनों हत्या की तीसरी वारदात, पुलिस के लिए बनी गंभीर चुनौती

Ajit Sinha

धोखाधड़ी और 10 लाख रूपए रिश्वत मामले में रिश्वतखोर एचसीएस अधिकारी, उसके चाचा व दो भाई अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x