अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहांगीरपुर के पुराने बाजार में देर रात बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने 32 वर्षीय युवक इमरान पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए इमरान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और दहशत का माहौल है।

जहांगीरपुर पुराने बाजार में बाइक सवार हमलावरों ने अचानक इमरान को घेर लिया और उस पर ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सीने और शरीर में कई गोलियां लगने से इमरान लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात कल देर रात की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर हमलावर अपनी दो बिना नंबर प्लेट की बाइकें मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल इमरान को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। छोड़ी गई बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर भी आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा में बताया कि कल रात लगभग 10:30 बजे थाना जेवर पर कस्बा जहांगीरपुर में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिस सूचना पर तत्काल थाना पुलिस और चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नामजद हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन विशेष टीमों का गठन कर कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कस्बे में एहतियातन पुलिस बल तैनात है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

