Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:प्रॉपर्टी विवाद के चलते छोटे भाई को मारी थी गोली, बड़ा भाई पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गांव सारन क्षेत्र में मकान को लेकर चल रहे विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सारन, फरीदाबाद  की टीम ने घायल के आरोपित  बडे भाई तुषार निवासी गांव सारन, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार घायल अभिषेक गौड निवासी जवाहर कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पैतृक मकान को लेकर जेठ तुषार व उसकी पत्नी आए दिन उनके साथ झगड़ा करते हैं। दिनांक 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन वाले दिन अपने पति अभिषेक के साथ वह गांव सारन वाले मकान पर गए  थे। जहां पर जेठ तुषार ने उसके पति अभिषेक के साथ कहासुनी करी और उसके पति को जान से मारने की नीयत से तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली पति अभिषेक को लग गई। जिसकी शिकायत पर थाना सारन में मामला दर्ज कर जांच आरम्भ की गई। उन्होंने बताया कि थाना सारन की टीम ने तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों से 7 अक्टूबर को आरोपित तुषार को प्रेस कॉलोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ में सामने आया कि उसका व अभिषेक का पहले भी कई बार जवाहर नगर स्थित मकान को लेकर विवाद हो चुका है। 28 अगस्त को जब अभिषेक अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन के दिन सारन स्थित अपने पैतृक घर पर आया था तो वहां उसके भाई व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अनबन हो गई जिसके चलते उसने अपने पास रखे हुए अवैध हथियार से अभिषेक पर दो फायर किए थे जो एक गोली अभिषेक को लगी थी, वह मौका से भाग गया था। घटना के बाद से वह वृंदावन, दिल्ली वगैरा अन्य स्थानों पर छिपा हुआ था। जिसको अदालत में पेश कर पूछताछ व बरामदगी के लिए एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

दिनदहाड़े डेढ़ करोड़ की सोना, चांदी और हीरे के लूट के मामले में 4 आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड पर देखिए किस तरीके से पीसीआर नंबर -25 को धक्का देकर ले जाती पुलिस कर्मी,क्या जनता की सुरक्षा -सेवा कंडम गाडी के भरोसे हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x