Athrav – Online News Portal
हरियाणा

नगर निगम के 22 वार्डों के लिए उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में निकाला गया ड्रा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत: उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय में नगर निगम सोनीपत के 22 वार्डों के लिए ड्रा निकाला गया। इस दौरान निकाले गए ड्रा के तहत वार्ड नंबर 01, 03, 04, 05, 07, 08, 12, 13, 14, 15, 16, 19, 20, 21 व 22 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होंगे, जिनमें वार्ड नंबर 05, 12, 14 व 21 सामान्य वर्ग की महिला सदस्यों के लिए आरक्षित होगा। इसके अलावा कुल 22 वार्डों में से 04 वार्ड अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किए जाने थे जो ड्रा के माध्यम से वार्ड नंबर 02, 09, 17 व 18 निर्धारित हुए। इन वार्डों में से वार्ड नंबर 09 व 18 अनुसूचित जातियों की महिला सदस्यों के लिए आरक्षित होंगे।उपायुक्त ने बताया कि पिछड़ा वर्ग क के लिए वार्ड नंबर 06 व 10 आरक्षित होंगे, जिनमें वार्ड नंबर 06 पिछड़ा वर्ग क की महिला सदस्य के लिए आरक्षित होगा। इसी प्रकार वार्ड नंबर 11 पिछड़ा वर्ग ख की महिला सदस्य के लिए आरक्षित होगा। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, नगराधीश डॉ० अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, शहरी स्थानीय निकाय विभाग से हरदीप सहित पूर्व निगम पार्षद मौजूद रहे।
—————-

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो , हिसार के हाथों आज लाखों रूपए की रिश्वत कांड में सीआईए -2 के तत्कालीन इंचार्ज कपिल सिहाग को पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचएयू के विद्यार्थियों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपा ज्ञापन

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पदोन्नत हुए 21 नवनियुक्त एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x