Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:भ्रष्टाचार के मामले में DHBVN के जेई और लाइनमैन पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
रोहतक:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रेंज रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘पीछा करो’ के अंतर्गत एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग (DHBVN), रोहतक में तैनात कनिष्ठ अभियंता (JE) रामकला तथा लाइनमैन राजेश को रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार किया है।
बिजली चोरी जांच की आड़ में रिश्वत की मांग
प्रकरण के अनुसार, दिनांक 08.06.2025 को प्रातः लगभग 6:00 बजे आरोपी कनिष्ठ अभियंता रामकला द्वारा भिवानी चुंगी क्षेत्र स्थित शेर विहार कॉलोनी में शिकायतकर्ता संजय सैनी के मकान पर बिजली चोरी की जांच की गई। जांच के दौरान बिजली चोरी पाए जाने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई न करने के एवज में आरोपी द्वारा अवैध रूप से रिश्वत की मांग की गई।
पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये प्राप्त किए
शिकायत के अनुसार, आरोपी रामकला ने दिनांक 08.06.2025 को होटल कैंडी, भिवानी चुंगी, रोहतक में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत के रूप में प्राप्त किए।
लाइनमैन द्वारा शेष राशि की वसूली
इसके पश्चात दिनांक 09.06.2025 को आरोपी राजेश, लाइनमैन (DHBVN), रोहतक द्वारा शेष 5,000 रुपये की रिश्वत राशि होटल कैंडी पर आकर शिकायतकर्ता से प्राप्त की गई।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
उपरोक्त तथ्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अभियोग संख्या 31 दिनांक 29.11.2025 अंतर्गत धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया।
जांच उपरांत गिरफ्तारी
मामले की गहन जांच पूर्ण होने पर आरोप प्रमाणित पाए जाने पर आज दिनांक 28.12.2025 को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख अजय सिंघल ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेंगी।

Related posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा

Ajit Sinha

ट्रक में भरकर तस्करी कर ले जाई जा रही विभिन्न ब्रांड की 20 लाख रुपये कीमत की 135 पेटी अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत गुरुग्राम और फरीदाबाद महा नगर विकास प्राधिकरणों की 16-16 सेवाएं अधिसूचित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x