Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी में 22 युवा जिलाध्यक्ष समेत 29 पदाधिकारी घोषित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 29 युवा पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद युवा प्रकोष्ठ में 7 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी ने युवा प्रकोष्ठ में सुनील राणा रोड़ को प्रदेश प्रभारी, विनेश गुर्जर को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, रब्बू पंवार को प्रदेश प्रधान महासचिव, अजब ओला को प्रदेश संगठन सचिव, नवीन राव को प्रदेश कार्यालय सचिव, अमित अंतिल को युवा प्रदेश आईटी कोऑर्डिनेटर (प्रचार सचिव) और जतिन बिश्नोई को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है।

जेजेपी  ने पंचकूला जिले में दीपक मोगीनंद, अंबाला में जसदीप सिंह, यमुनानगर में रवि चौधरी, कुरुक्षेत्र में जसविंद्र खैरा, कैथल में जयवीर ढांडा और करनाल में उत्तम घनघस युवा जिला अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह पानीपत जिले में टीपू पोड़िया, सोनीपत में संदीप ठरू, जींद में अमर नैन, फतेहाबाद में मोहित सरपंच, सिरसा में रणदीप सिंह मटदादू और हिसार में शिव कुमार कुलाना जिला अध्यक्ष होंगे।इनके अलावा भिवानी जिले में सुरेंद्र राठी, दादरी में रविंद्र चरखी, रोहतक में अभिषेक बलियाना, झज्जर में रवि रेढू, महेंद्रगढ़ में युद्धवीर पालड़ी और रेवाड़ी में संदीप खोरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गुरुग्राम जिले में सज्जन दौलताबाद, नूंह में वसीम अहमद, फरीदाबाद में नलीन हुड्डा और पलवल में विशाल तेवतिया जिला अध्यक्ष होंगे। पार्टी द्वारा युवाओं को अन्य पदों पर भी जल्द महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।

Related posts

वृद्धावस्था पेंशन बनाने के लिए रिश्वत लेते समाज कल्याण विभाग के दो कर्मचारी अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली के अल्पसंख्यक विभाग और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई हैं।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x