Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

वृद्धावस्था पेंशन बनाने के लिए रिश्वत लेते समाज कल्याण विभाग के दो कर्मचारी अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने सिरसा जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दो कर्मचारियों को वृद्धावस्था पेंशन की फाइल को प्रोसेस करने के लिए शिकायतकर्ता से 2000 रुपये रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
           
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलीप और रवि के रूप में हुई है जो जिला समाज कल्याण कार्यालय सिरसा में तैनात हैं।आरोपी गांव सुखचैन, तहसील कालांवाली, सिरसा निवासी हरमेंद्र शर्मा से पेंशन बनाने को लेकर रिश्वत की मांग कर रहे थे। ब्यूरो में दी शिकायत में कहा कि आरोपी दलीप उसकी वृद्धावस्था पेंशन बनाने के लिए 2000 रुपये की मांग कर रहा है।

वह पहले ही उसे गूगल पे के जरिए 1000 रुपये दे चुका है इसके बावजूद आरोपी दलीप ने पेंशन मामले में कार्रवाई के लिए अन्य कर्मचारी रवि को 1000 रुपये देने के लिए कहा।शिकायतकर्ता, जो रिश्वत नहीं देता चाहता था, ने इस मामले की जानकारी विजिलेंस ब्यूरो को दी। विजिलेंस टीम ने शिकायत की जांच के बाद रेड करते हुए शेष एक हजार रुपये की रकम लेते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों के खिलाफ ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने लड़की से बलात्कार करने और उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ : शाहदरा में वकीलों और शिक्षित महिलाओं को धोखा देने वाला आदतन धोखेबाज पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम में कार्यरत क्लर्क अरुण कुमार को 5 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x