Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

सीजफायर वॉयलेशन पड़ा महंगा, भारत ने तबाह की पाकिस्तान सेना की चौकियां, 3-4 रेंजर्स ढेर

पाकिस्तान की ओर से सीमापार से की जा रही गोलीबारी पर भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है. अब भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह करने के साथ ही कई पाकिस्तान रेंजर्स को भी मार गिराया है.लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन करना एक बार फिर पाकिस्तानी सेना को महंगा पड़ा. जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह कर दिया है. इसके साथ ही भारतीय सेना ने 3-4 पाकिस्तानी रेंजर्स को भी ढेर कर दिया है. दरअसल, गुरुवार रात को पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था और मोर्टार दागे थे.



इससे पहले बुधवार को जम्मू कश्मीर के उरी में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने मोर्टार दागे और गोलाबारी भी की. पाकिस्तानी सेना की इस कायराना हरकत के कारण भारतीय सेना का एक सूबेदार शहीद हो गया. भारत की ओर से सेना ने पाकिस्तान को आर्टिलरी और मोर्टार से जवाब दिया.भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह कर दी गई. इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया है कि उसके दो सैनिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के देवा सेक्टर में मारे गए.

Related posts

बाबू जगजिवन राम जी की 118 वीं जन्म वर्षगांठ की याद में, समता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में फ्लोरल श्रद्धांजलि की गई।

Ajit Sinha

बीजेपी जश्न में डूबी, नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, प्रधानमंत्री का संबोधन सीधा लाइव सुने।

Ajit Sinha

कांग्रेस का बड़ा खुलासा- जॉर्ज सोरोस को पैसे दे रही है मोदी सरकार और उनका धंधा चलने दे रही है.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!