Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

कुछ वर्षों से बच्चों की गुमशुदा होने की बढ़ती घटनाओं की जांच सीबीआई करेंगी: अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पानीपत में कुछ वर्षों से बच्चों की गुमशुदा होने की बढ़ रही घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि वे इस मामले को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करवाने की सिफारिश करेंगे।        

गृह मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल के समय विधायक श्री प्रमोद विज द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में दी। गृह मंत्री ने सदन को अवगत करवाया कि जब वे पानीपत जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे तो उस समय भी उनके समक्ष यह मामला आया था। अनिल विज ने इस बारे में सदन के पटल पर एक विवरण भी रखा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: फील्ड में जेजेपी की गतिविधियां तेज, जिलों में प्रचार के लिए 22 प्रवक्ता घोषित

Ajit Sinha

अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 7 लक्जरी कारें बरामद की गई हैं।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा पुलिस का एक और बड़ा एक्शन, दो तस्करों की 5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति करवाई फ्रीज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!