Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े 3 आरोपित पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बीती रात अपराध शाखा -17 गुरुग्राम व लुटेरों के बीच हुई गांव वजीरपुर , गुरुग्राम के पास हुई मुठभेड़ मेंपुलिस की जबावी कार्रवाई में एक लूटेरे के पैर में गोली लग गई, और घायल अवस्था में पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। इस मामले में कुल तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किए है। इस संबंध में थाना सेक्टर -10 , गुरुग्राम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया , और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 1 अवैध पिस्टल , 1 जिंदा कारतूस, 5 खाली खोल कारतूस, 1 डंडा व एक मोटरसाइकिल बरामद किए है।  यह मुठभेड़ सोमवार की रात लगभग 11 बजे की है।     

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  सोमवार को अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने विश्वशनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना नजदीक रेलवे अंडर पास गांव वजीरपुर, गुरुग्राम के पास 3 व्यक्ति हथियार के बल पर आने-जाने वालों के साथ लूटपाट करने की फिराक में खड़े होने के संबंध में प्राप्त हुई। इंचार्ज व उप-निरीक्षक सुमित कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई  करते हुए एक विशेष पुलिस टीम गठित की और सूचना में बताए गए स्थान पर रेड़ की। पुलिस टीम को आने का अंदेशा होने पर तीनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, परन्तु पुलिस टीम द्वारा जब उन्हें समर्पण करने की चेतावनी दी तो उन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर गोली चलाकर जनलेवा हमला किया।

पुलिस टीम द्वारा चेतावनी देने के उपरांत भी जब वह व्यक्ति फायर करता रहा तो जवाबी कार्रवाई  करते हुए  2 फायर किए, जिनमें से 1 गोली 1 व्यक्ति के पैर में लगी तभी पुलिस टीम द्वारा तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में घायल हुए आरोपित  श्रवण को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भेजा गया तथा अन्य 2 आरोपितों को गिरफ्तार  किया गया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम  श्रवण उर्फ सोनू (उम्र 25 वर्ष) निवासी गाँव तकिया की ढाणी, जिला खैरथल (राजस्थान),  मंगत सिंह (उम्र 20 वर्ष) व 3. प्रिंस (उम्र 19 वर्ष) दोनों निवासी गांव बामडोली, जिला अलवर (राजस्थान) है। उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई  करते हुए पुलिस की फिंगरप्रिंट, एफएसएल, सीन-ऑफ-क्राईम की टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया व घटनास्थल से  1 पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस, 1 डंडे, 5 खोल कारतूस (3 आरोपियों के  व 2 पुलिस टीम ) व 1 मोटरसाइकिल  बरामद की गई। आरोपितों  द्वारा संगठित होकर योजनाबद्ध तरीके से लूट करने की फिराक में घूमने पर व पुलिस टीम पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने पर आरोपितों  के विरुद्ध पुलिस थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित करके आरोपित  मंगत व प्रिन्स को गिरफ्तार किया गया। आरोपित  श्रवण के खिलाफ राजस्थान के अलग अलग जिलों में करीब 25-30 मुकदमा  हत्या का प्रयास , लूट, वाहन चोरी के दर्ज है। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्यवाही के लिए उपरोक्त दोनों आरोपियों मंगत सिंह व प्रिंस को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा तथा घायल आरोपी श्रवण को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने उपरान्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड हासिल किया जा रहा है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Related posts

एक लड़की ने अपने मुंह बोले भाई के संग मिल कर अपने बॉय फ्रेंड की पीट-पीट कर हत्या कर दी-दोनों भाई -बहन अरेस्ट

Ajit Sinha

एक पुलिस चौकी में तैनात एएसआई राजबीर 9000 और मुंशी 500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha

गुरुग्राम:सेक्टर 37 के नारायणा स्कूल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग- काबू पाया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x