Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

भेष बदलकर लोगों को धोखा दे रहे दो ढोंगी बहरूपियों के खिलाफ मुकदमा, एक गिरफ्तार, एक की चल रही है जांच  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस दो ढोंगी बहरूपियों मुकदमा दर्ज किया है, जो भेष बदलकर लोगों को धोखा दे रहे थे।  पहले ढोंगी बाबा को थाना -58 की पुलिस ने सेक्टर- 61 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। जो नाग दिखाकर तंत्र मंत्र से पैसे और ज्वैलरी को दोगुना करने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करता था। दूसरी युवक को थाना फेज-3 पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत पर हिरासत में लिया है।  इन संगठनों का कहना है कि यह युवक कई वर्षों से नाम बदलकर छिजारसी के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की सामग्री बेच था।

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा यह ढोंगी बाबा अज्जू नाथ है,  जो नाग दिखाकर तंत्र-मंत्र के नाम पर पैसे और ज्वैलरी दुगने करने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करता था। अज्जू नाथ ने सेक्टर- 61 में रहने वाली सूची महाजन नाम की महिला से ज्वैलरी को दोगुना करने का झांसा देकर, सोने की अंगूठी ठग ली और वहां से रफूचक्कर हो गया।  महिला को शक होने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने आरोपी को सेक्टर- 61 के मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है और उससे ठगी हुई अंगूठी बरामद कर ली है। एडीसीपी रणविजय का कहना है कि आरोपी साधु के वेशभूषा में रहता रहता था और थैले में नकली नाग लेकर चलता था । वह नकली सांप के माध्यम से लोगों को करतब दिखाने के लिए बुलाता था फिर मंत्र तंत्र से पैसे और ज्वैलरी  को दुगना करने का झांसा देता था। इसके बाद पैसे और ज्वैलरी लेकर भाग जाता था।  आरोपी अक्सर महिलाओं को ही अपना निशाना बनाता था, दोपहर के वक्त सेक्टर में जाकर ठगी करता था। आरोपी थैले में पेंट शर्ट भी रखता था ठगी करने के बाद और कपड़े पहन कर भाग जाता था।

दूसरे बहरूपिया को थाना फेज-3 पुलिस ने पकड़ा है जो धर्म छिपाकर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की सामग्री बेचता था और ये भी आरोप है कि वह कई वर्षों से नाम बदलकर छिजारसी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करा रहा था। कुछ हिंदू संगठन के लोगों ने छिजारसी पुलिस चौकी में शिकायत दी। जिसमें कहा गया है कि श्मशान घाट पर कपिल नामक एक युवक कई वर्षों से अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और फूल बेचने का काम करता है। आरोप है कि वह अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित रहता है। संगठन के मुताबिक वह दूसरे समुदाय का है और नाम बदलकर यह काम कर रहा था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम श्मशान घाट पहुंची थी। मामले की जांच एसीपी प्रथम सेंट्रल नोएडा सौंपी गई है।

Related posts

फरीदाबाद: गांव नीमका में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद, एनआईटी का जंगबहादुर यादव और ट्रांसपोर्टर सहित तीन ड्रग तस्कर को एक करोड़ के गांजा के साथ दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पंचकूला पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, मुठभेड़ के दौरान नोनी राणा गैंग के दोनों बदमाश हथियारों सहित पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!