Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव नीमका में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गांव नीमका में नाली बनाने को लेकर बीते दिनों हुई एक व्यक्ति की सनसनीखेज हत्या के एक मामले में आज क्राइम ब्रांच , डीएलएफ की टीम ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम सोहित (28) निवासी  गांव नवादा, फरीदाबाद है। जबकि मरने वाले शख्स का नाम  केविंदर है।  इस केस में दो आरोपित रमेश व केशराम को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है।  पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी आईएमटी  बल्लभगढ़ में हरेंद्र पुत्र जीत सिंह निवासी नीमका ने एक शिकायत दी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उनके खेत की नहरी पानी की नाली काट दी थी। जिसको वह अपने परिवार के लोगों के साथ नाली को बना रहे थे। जो मौके पर कुछ नामजद व्यक्ति व कुछ अन्य लोगों ने गाली गलोच कर झगडा शुरु कर दिया। जिसमें उन्होंने कुछ अन्य लोग गांव मुजेडी वा नवादा से बुला लिए और हाथापाई शुरू कर और केविंदर के सिर में फावड़ा मारा था जिसको इलाज दौरान केविंदर को लगी चोटो के कारण उसकी मौत हो गई।

उनका कहना है कि मामले में अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ  की टीम ने हत्या के मुख्य आरोपित  सोहित (28) निवासी  गॉव नवादा, फरीदाबाद को गांव नीमका एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपित सोहित (28) ने पूछताछ मे बताया  कि उसे घटनास्थल पर उसके एक अन्य साथी ने फोन करके वहां बुलाया था, जहॉ रमेश, केशराम व अन्य आरोपित पहले से मौजूद थे तथा नहरी पानी निकालने को लेकर केवेंद्र व हरेंद्र से आरोपित कहासुनी कर रहे थे, कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में झगडा हो गया जिसमे आरोपित सोहित (28) ने केवेंद्र के सर में फावडा दे मारा, लगी चोटों से केवेंद्र की मृत्यु हो गई तथा आरोपित  सोहित वहां से फरार हो गया। मामले में पहले ही आरोपित  रमेश व केशराम को गिरफतार कर जेल भेजा जा चुका है, आरोपित  रमेश, केशराम का पुत्र है आरोपित सोहित (28) को आगामी पूछताछ के लिए  न्यायालय में पेश कर 4 दिन की पुलिस रिमांड पर  लिया गया है ।     

Related posts

बीती रात जलभराव में करंट लगने से एक फैशन डिजाइनर की मौत, दूसरे हादसे में ऑटो चालक की मेनहोल में गिरने से मौत हो गई

Ajit Sinha

फरीदाबाद : श्रीमद भागवत कथा आज तीसरे दिन डायनेस्टी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेक्टर -28 में जारी रहा, दो दिन और चलेगी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचएसवीपी में 69 करोड़ रुपए के गबन, धोखाधड़ी, और भ्रष्टाचार के मामले में 7 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x