Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोक गन मशीन गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों व स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज रविवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सागर सिनेमा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सेक्टर- 16 से एंटी स्मोक गन मशीन युक्त गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों तथा स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छ हवा हर नागरिक का अधिकार है और सरकार इस अधिकार की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। एंटी स्मोक गन मशीनें वायु में मौजूद धूल एवं प्रदूषक कणों को नियंत्रित करने में सहायक होंगी, जिससे शहरी क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ठोस और व्यावहारिक कदम उठा रही है। यह पहल सरकार की गंभीर सोच और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक है।मंत्री  ने यह भी कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहायक हैं, बल्कि नागरिकों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर राष्ट्रहित में सहभागी बनने का संदेश देते हैं।मंत्री विपुल गोयल ने दोहराया कि सरकार स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संतुलन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में प्रदूषण नियंत्रण के लिए और भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

हरियाणा विधानसभा का आगामी सत्र 20 फरवरी को, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ सत्र आरंभ होगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में सीपी ओ पी सिंह व डीसी यशपाल यादव ने लगवाए वैक्सीन।

Ajit Sinha

डेंगू से इस साल हुई पहली मौत, महिला डॉक्टर की डेंगू शॉक सिंड्रोम के चलते हुई मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x