Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव अगले वर्ष इंटरनेशनल स्तर का होगा, समापन- राजेश नागर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति नागरिक राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गुर्जर महोत्सव देश के सांस्कृतिक समरसता को ताकत देने का काम करेगा। इस अवसर पर कश्मीर से सांसद मियां अल्ताफ अहमद लारवी भी मौजूद रहे। उन्होंने गुर्जर महोत्सव को देश की एकता के लिए उठाया बड़ा कदम बताया। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि इस गुर्जर महोत्सव में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया है। हम इस मेले को अगली बार इससे भी बड़ा करेंगे और इसे इंटर नेशनल पहचान देंगे। नागर ने कहा कि यह मेला देश की सांस्कृतिक विरासत को और मजबूती देगा वहीं गूजरी संस्कृति को दुनिया भर में पहुंचाने का काम करेगा। इस सुंदर और सफल आयोजन में मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू कश्मीर और दिल्ली आदि जगहों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने इसकी प्रशंसा की है। गुर्जर महोत्सव के सफल आयोजन पर मैं आयोजकों को बधाई देता हूं।
मंत्री राजेश नागर ने मौजूद सभी लोगों से अपील की कि वह अगले साल आयोजित होने वाले इस गुर्जर महोत्सव की तैयारी में आज से लग जाएं और अपना भरपूर सहयोग पूरी टीम को दें।

इस अवसर पर गुर्जर समाज के विद्वान, प्रोफेशनल्स और कलाकारों ने लोगों के बीच अपना परिचय दिया जिसे लोगों ने तालियों के साथ समर्थन दिया वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने परंपरागत गूजरी पोशाक में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।गौरतलब है कि 12 दिसम्बर से आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश भर से लाखों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर भागीदारी की है। जिससे इस मेले का महत्व और बढ़ गया है।

Related posts

फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे का मोहना में केजीपी पर बनेगा बड़ा उतार-चढ़ाव जंक्शन – मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन स्थित नेशनल हाइवे दो पर तेज रफ़्तार जाइलो गाड़ी ने तीन महिलाओं को कुचला, एक मौत, दो गंभीर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने कियातिगांव राजकीय महाविद्यालय में हवन के साथ नववर्ष का स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x