Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

जीजा ने उधार के ढेड़ लाख रूपए मांगे तो साले ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: जीजा ने अपने साले को ढेड़ लाख रूपए उधार दिए थे, पैसा मांगने से नाराज साले ने अपने जीजा को सोते हुए अवस्था में उसके सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपित साले को अपराध शाखा ,सेक्टर -10 गुरुग्राम की टीम ने आज रोहतक के एक होटल से अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 1 पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। ये सनसनीखेज वारदात गत 28 -27 जून 2022 की रात की हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत  26-27 जून 2022 को थाना सेक्टर-10 A, गुरुग्राम में एक सूचना मिली कि बसई एन्क्लेव में हरविन्द्र नाम के व्यक्ति को गोली मार दी है तथा उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में दाखिल कराया गया है। इस सूचना पर थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम की टीमें तुरंत घटना स्थल व हॉस्पिटल पहुंची। जहां पर ज्ञात हुआ कि गोली लगने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक के भतीजे ने बताया कि गत  26-27 जून 2022 की रात को हर विंद्र बैड पर लेटा हुआ था जिसके सिर में गोली लगने का घाव बना हुआ था और काफी खून बह रहा था। उसकी  चाची ने बताया  कि वह  सो रही थी तथा जैसे ही गोली चलने की आवाज आई तो जग गई और देखा कि उसका भाई नवीन अपने हाथ में पिस्टल नुमा हथियार लिए हुए था और वहां से हथियार सहित भाग गया। नवीन कुमार ने उसके  चाचा हरविन्द्र को गोली मारकर उसकी हत्या की है।

उनका कहना हैं कि इस संबंध में थाना सेक्टर-10 A, गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 आईपीसी  व 25(1B)(a) A.ACT के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पुलिस की सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट व एफएसएल  की टीमों को बुला कर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।।इस मामले में अपराध शाखा , सेक्टर -10 प्रभारी व निरीक्षक अमित की टीम ने कार्रवाई  करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित  *नवीन, उम्र 20* वर्ष को कल 28 जून 2022 को तपस्या होटल, रोहतक से अरेस्ट कर लिया।  उनका कहना हैं कि आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उसके  जीजा (मृतक) ने उसको डेढ़ लाख रुपए उधार दिए थे तथा आरोपित  की पैतृक संपत्ति में से अपनी पत्नि का हिस्सा मांगता था। इसी बात को लेकर उसके  साथ व उसकी  बहन के साथ झगड़ा करता था। इस रंजिश को रखते हुए वह   गत 26 जून 2022 को रात को जब उसका  जीजा सो गया तो उसने  उसके सिर में गोली मार दी और भाग गया। वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल व  4 जिंदा कारतूस आरोपित  के कब्जा से बरामद* की गई है। आरोपित  को अदालत के सम्मुख पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

Related posts

32 नए शामिल किए गए पीसीआर एमपीवी का ध्वजारोहण समारोह।

Ajit Sinha

एडवाइजरी:वीवीआईपी मूवमेंट के चलते 27 और 28 अक्टूबर को फरीदाबाद मे भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

Ajit Sinha

निजी यूनिवर्सिटी के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी से खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे ,दो स्टंट बाज पकड़े गए -वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x