Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर कला रामचन्द्रन ने आज पहुंची चिंतल सोसाइटी, पीड़ितों को दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: पुलिस आयुक्त,श्रीमती कला रामचन्द्रन ने आज चिंतल सोसाइटी में जाकर वहां पर चिंतल सोसायटी निवासियों के साथ विस्तारपूर्वक बातचीत करते हुए बताया कि गुरुग्राम पुलिस सभी तथ्यों को मध्यनजर रखते हुए जांच की जा रही है। और इस मामले की जांच/तफ्तीश  साइंटिफिक व साक्ष्य आधारित पुलिसिंग (Evidence Based Policing) के अनुसार की जाएगी। गुरुग्राम पुलिस द्वारा एकत्रित किए गए साक्ष्यों व गहनता से की जा रही जांच व एकत्रित किए जा रहे अन्य साक्ष्यों के आधार कानून में प्रावधान के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई  की जाएगी।
पुलिस आयुक्त ने चिंतल सोसाइटी के सभी निवासियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि इस मामले की जांच/तफ्तीश के लिए बिल्डिंग के गिरे हुए सभी 6 स्लैब के कंक्रीट के सैम्पल एफएसएल मधुबन भेजे दिए गए थे। एफएसएल  मधुबन में सरिए की जांच न होने के कारण सरिए के सैंपल एनआईटी कुरुक्षेत्र में जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिसके लिए एनआईटी कुरुक्षेत्र गुरुग्राम पुलिस द्वारा सम्पर्क कर लिया गया है। एनआईटी  कुरुक्षेत्र की टीम सैम्पल लेने जल्द आएगी। पुलिस आयुक्त द्वारा चिंतल सोसाइटी के निवासियों की से बातचीत करके उनकी तरफ से निम्नलिखित दो नाम नॉमिनी किए गए हैं, प्रेजिडेंट  राकेश हुड्डा, श्रीमती सोनम अरोड़ा, सेक्रेटरी हैं  जो कि इस तफ्तीश में जांच टीम के सम्पर्क में रहेंगे तथा इस मामले में निवासियों की कोई भी शंका, प्रश्न आदि हो तो उस बारे में बताएंगे। पुलिस आयुक्त द्वारा चिंतल सोसाइटी के निवासियों से बातचीत करते सोसायटी के निवासियों ने कंक्रीट/सरियों के सैंपल उनकी मौजूदगी में लेने की बात रखी जिस पर पुलिस आयुक्त ने उनकी मौजूदगी में ही सैम्पल लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान श्रीमती कला रामचन्द्रन , पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के साथ दीपक सहारण, पुलिस उपायुक्त पश्चिम, गुरुग्राम, एसीपी  उद्योग राजीव यादव व आरएस बथ डीटीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व सोसाइटी के मौजिज निवासी उपस्थित रहे।

Related posts

फर्जी कागजात के आधार पर बांग्लादेशी नागरिकों की किडनी और अन्य अंग के ट्रांसप्लांटेशन का चल रहा था काला कारोबार, दो अरेस्ट 

Ajit Sinha

देश की चौथी नेशनल साईंस सिटी होगी गुरूग्राम में विकसित, अधिकारियों ने किया विचार विमर्श

Ajit Sinha

उधार के 15000 एक बाइक राइडर के जीवन पर भारी पड़ गया, पहले गला दबाकर उसकी हत्या की,फिर ब्लेड उसके हाथ की नस काट दी -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x