Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद विशेष

 ब्रेकिंग न्यूज़:फरीदाबाद के सोसाइटियों में से बाउंसरों को हटाओं,चौकीदार लगाओं ,गांजा, चरस, जुआ -सट्टा का कारोबार बंद करों-सीपी         

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओ पी  सिंह ने आज अपने कार्यालय सैक्टर- 21 के कांफ्रेंस में एक बैठक  के दौरान सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शहर भर में गांजा, अफीम, चरस, शराब  का सेवन करने व बैचने वालों , चेन स्नैचिंग और अवैध हथियार रखने व अवैध रैनिवल करने वालों  पर  शिकंजा कस कर आरोपितों के खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई करके जेल भेजे जाए। 

उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रबंधक अपने क्षेत्रों  के लोगो को सड़क दुर्घटना में घायल लोगों  की मदद करने व साइबर ठगी से बचने के बारे में जागरुक करे । लोगों  के घरो में काम करने वाली नौकरानी -नौकर के साथ बैठक  करके उनकी समस्याओ के बारे में पता करे, कहीं ऐसा न हो कि उनका शोषण किया जा रहा हो, काम अधिक व तनख्वाह कम दी जा रही हो, उनके स्वास्थय व खान-पान ठीक है की नहीं। इसके साथ ही प्लेसमेंट एजेंसी वालों  ने या घर के मालिक ने उनका पुलिस वेरिफिकेशन करवाया है की नहीं, इत्यादि चेक करे । उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करे की प्लेसमेंट एजेंसी वाले व घर के मालिक नौकर -नौकरानी को दास न समझे, दासप्रथा लागू ना हो। सिंह ने बैठक के दौरान कहा कि थाना प्रबन्धक अपने थाना क्षेत्रों  के जिम्मेवार अधिकारी है, अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नाका ड्यूटी, रात्रि गस्त, बैंक ड्यूटी, मार्किट ड्यूटी इत्यादि अपने विवेकानुसार लगा सकते है ।  सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र मे  सज्ञेंय अपराध अंकुश लगाएं,  अगर किसी के थाना क्षेत्र मे कोई भी सज्ञेंय अपराध होता है तो रहे कार्रवाई  के लिए तैयार ।

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहां की सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने के लिए लोगोँ  को जागरुक करे ताकि घायल की जान बचाई जा सके । सिंह ने कहां कि चाहे लोग मन्दिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा इत्यादि धार्मिक स्थलों पर जाए  या ना जाए ये उनकी इच्छा है लेकिन किसी की जिन्दगी बचाने के लिए सड़क दुर्घटना में घायल को तुरंत अस्पताल जरुर पहुंचाए  । घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले से कोई पूछताछ नहीं की जाएगी । पुलिस कमिश्नर  ओपी सिंह ने बतलाया कि  सभी थाना प्रबन्धक व चौकी प्रभारी खुद व अपने बीट पुलिस कर्मियों के द्वारा अपने- अपने क्षेत्र में लोगों  को साईबर क्राईम के बारे मे जागरुक करे उन्हें बताए  कि अगर किसी के फोन पर अनजान व्यक्ति किसी भी तरह का ऑफर का मैसेज या कोई लिंक,  व्हाट्सएप पर भेजता है तो भेजे गए लिंक को ना खोले ठगी का शिकार हो सकते है, के.वाई.सी. के नाम पर कॉल करने वाले ठग से, बैंक से सम्बंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा ना करे। पुलिस कमिश्नर  ओपी सिंह ने थाना प्रबंधको को सख्त निर्देश देते  हुए कहा कि  सोसाइटी के प्रधान से बैठक  करे और उन्हें निर्देश दे कि सोसाइटी में चौकीदार रखे, बाउंसर नही । सुरक्षा के लिए पुलिस है । बाउंसर के द्वारा सोसाइटी के लोगों में दहशत न फैलाए, शांति भंग ना करे। उन्होनें  ने सफाई के बारे में सभी पुलिसकर्मीयों को हिदायत दी की सभी की वर्दी साफ़ सुथरी हो, नाखुन कटे हो, बाल छोटे हो और थाना, चौकीयों में रहने की जगह साफ रखे । खुद की व रहने की जगह की सफाई अत्यंत जरुरी है।

Related posts

फरीदाबाद: साइबर सेल अपराध ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया, जो लड़कियों से आमजनों को फोन करवाता और लाखों ठग लेता था।  

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार ,उसके कब्जे से चोरी के 9 वाहनों को किया बरामद।

Ajit Sinha

विधायक बोले मालूम नहीं: विजय प्रताप बोले, इससे शर्मनाक बात क्या होगी, दो सालों से ग्रीन फील्ड में प्लॉटों की रजिस्ट्री बंद है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!