Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

विधायक बोले मालूम नहीं: विजय प्रताप बोले, इससे शर्मनाक बात क्या होगी, दो सालों से ग्रीन फील्ड में प्लॉटों की रजिस्ट्री बंद है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री व फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर व बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा के क्षेत्र,ग्रीन फील्ड कॉलोनी ,फरीदाबाद में खटिया राजनितिक कारणों के कारण से पिछले दो सालों से प्लॉटों की रजिस्ट्री बिल्कुल बंद है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के हजारों निवासियों, सैकड़ों बिल्डरों और प्रॉपर्टी डीलरों की मुश्किलों को सुनने वाला कोई नहीं। जो नेता और मंत्री लोग इस कॉलोनी में आते हैं, और वह बड़ी -बड़ी बातें करके चले जाते है, और लोग तालियां भी बजाते रह जाते है, पर उनकी मुश्किलों का समाधान कोई नहीं करता,क्यूंकि सब को अपनी-अपनी पड़ी है।

आज शनिवार को इस बारे में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया पर उन्होनें अपना फोन नहीं उठाया। इनसे इस लिए संपर्क किया की वह ग्रीन फील्ड को अपना परिवार मानते है, और यहां के काफी लोग प्लॉटों को खरीदने और बेचने को लेकर मुश्किल में फंसे है, और लोगों के करोड़ों रुपए फंसे है। इस मामले में क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा ने फोन पर बताया कि ग्रीन फील्ड में पिछले दो सालों से प्लाटों की रजिस्ट्री बंद है, यह बात मुझे आज तक नहीं मालूम, और किसी ने मुझे बताया भी नहीं,अगर ऐसा है,तो कल रविवार को वह बाहर है, परसों सोमवार को तहसीलदार को बुला कर पूछता हूँ कि किन कारणों से ग्रीन फील्ड कॉलोनी में प्लॉटों की रजिस्ट्री बंद है, और कोशिश करता हूँ रजिस्ट्री चालू करवाने की। इस बारे में तहसीलदार, बड़खल नेहा से फोन पर सही जानकारी जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया पर उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया। वही, इस मामले में कांग्रेसी नेता विजय प्रताप का कहना है कि इससे शमर्नाक क्या बात हो सकती है, कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पिछले दो सालों से प्लॉटों की रजिस्ट्री बंद है, इसके लिए वह अपना एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही जिला उपयुक्त के पास भेजेंगें। इस जनसमस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराएंगे, और जल्द ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बंद प्लाटों की रजिस्ट्री खोलने की मांग करेंगें।

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय करेगा 10वें आईएसएफटी-2024 सम्मेलन की मेजबानी

Ajit Sinha

डीटीसी के बड़े में 100 नई बसें ई- बसें शामिल की गई है-सीएम रेखा गुप्ता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खोरी गांव का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित,फिर भी प्रशासन तोडफोड करने पर अमादा-सांसद डा गुप्ता-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x