Athrav – Online News Portal
हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने आज 11 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को आयुक्त के पद  पर नियुक्त किया है। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़; हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से सृजित किए गए नए पदों पर 11 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को जिला पालिका आयुक्त के पद  पर नियुक्त किया है। नियुक्त किए गए तीन आईएएस अधिकारियों में  जय कृष्ण अभीर को महेंद्रगढ़ का जिला पालिका आयुक्त, हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक संगीता तेतरवाल को सिरसा का जिला पालिका आयुक्त. स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोनिका गुप्ता को पलवल का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है।         

इसी प्रकार, 8 एचसीएस अधिकारी जिन्हें जिला पालिका आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है, उनमें उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और नोडल अधिकारी, ग्रीवांसिज दिनेश सिंह यादव को रेवाड़ी का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, महेंद्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, महेंद्रगढ़ के सचिव  मुनीश नागपाल को नूंह का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और विशेष सचिव  कुलबीर सिंह को कैथल का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है।  गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम की संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी  आशिमा सांगवान को झज्जर का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) अमृता सिंह को भिवानी का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है।

अतिरिक्त परिवहन आयुक्त  संवर्तक सिंह खंगवाल को फतेहाबाद का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के जोनल प्रशासक डॉ सुशील कुमार को जींद का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है। करनाल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक)  नरेंद्र पाल मलिक को कुरुक्षेत्र का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है। इन जिला पालिका आयुक्तों को कई शक्तियां दी गई है, जो वर्तमान में नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में जिला उपायुक्तों और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को दी जा रही हैं। शेष 10 जिलों में नगर निगम के आयुक्त अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला पालिका आयुक्त के रूप में कार्य 

Related posts

हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों व शाखाओं में  26 नवम्बर संविधान दिवस मनाने का लिया निर्णय।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद की टीम ने 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल मुस्ताक को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

पलवल, होड़ल के गांव भुलवाना स्थित चमेली वन धाम मंदिर की बनी में बीती रात तेंदुआ पकड़ा गया-देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!