Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आशा वर्कर्स पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आशा वर्कर्स के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी कर 6100 रुपये मासिक और सेवानिवृति पर 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।मनोहर लाल ने आज यहां हरियाणा आशा वर्कर्स पदाधिकारियों के साथ हुई बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा।

गौरतलब है कि आशा वर्कर को पहले ही, कार्य के दौरान मृत्यु होने पर पर 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इस दौरान बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी. अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक राज नारायण कौशिक और आशा वर्कर प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

Related posts

श्रम मंत्री अनिल विज ने मौके पर ही निर्णय लिया: उनके प्रयासों से सैकड़ों फैक्ट्री कर्मचारियों को वेतन, लंबित ओवरटाइम और बोनस मिला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बिना किसी दबाव में आए अपने कर्तव्य का निर्वहन करें : मनोहर लाल

Ajit Sinha

सीएम ने राम चन्द्र जांगडां व दुष्यंत गौतम को बीजेपी के उम्मीदवार रुप में राज्य सभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी है। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x