Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

विजिलेंस विभाग का कर्मचारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2 लाख की रिश्वत मांगने वाला आरोपी ₹50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जींद यूनिट ने एक निजी व्यक्ति राजेंद्र कुमार उर्फ साहिल को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को विजिलेंस विभाग का कर्मचारी बताकर शिकायतकर्ता को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपी राजेंद्र कुमार उर्फ साहिल ने कैथल निवासी शिकायतकर्ता से नौकरी लगवाने के एवज में कुल ₹2 लाख की अवैध रिश्वत की मांग की। इसमें से ₹50,000 अग्रिम राशि के रूप में देने की बात तय हुई। शिकायत प्राप्त होने के बाद SV & ACB ने शिकायत का सत्यापन कर नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की। SV & ACB जींद यूनिट के नेतृत्व में टीम ने हांसी बस स्टैंड के पास आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी को ₹50,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो गवाह मौजूद रहे। इस संबंध में FIR No. 29 दिनांक 20.08.2026 के तहत धारा 7A भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) में पुलिस थाना SV&ACB हिसार में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
BNSS की धारा 105 के तहत अपनाई गई प्रक्रिया
ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। ब्यूरो द्वारा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़: फरीदाबाद जिला के प्रगतिशील किसान अब अपनी जमीन की फर्द को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं-संजीव कौशल

Ajit Sinha

शराब के नशे धुत एक व्यक्ति बिजली के टावर पर चढ़ा, उसको उतारने पुलिस के छुट रहे है पसीने-वीडियो देखें

Ajit Sinha

एटीएम बदलकर लोगों से ठगी करने वाला अंतरराजीय गैंग का पर्दाफाश,7 ठग गिरफ्तार,4 लाख की नगदी एटीएम 107 कार्ड बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x