Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

नए कनेक्शन की सर्विस केबल बिजली निगम उपलब्ध करवाएगा – अमित खत्री


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित खत्री के निर्देशानुसार नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता मीटर से एवं टर्मिनल पोल से उपभोक्ता के परिसर तक सर्विस केबल निगम द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्य अभियंता, वाणिज्यिक (कमर्शियल) अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि निगम प्रबंधन ने नए बिजली कनेक्शन की सर्विस केबल प्रदान करने के संबंध में यह निर्णय लिया कि टर्मिनल पोल से उपभोक्ता के परिसर तक केबल निगम द्वारा लगाई जाएगी।

इस बारे में सभी ऑपरेशन और फील्ड कार्यालयों को यह स्पष्ट किया गया है कि नए कनेक्शन के लिए अधिकतम 30 मीटर केबल डीएचबीवीएन की लागत पर प्रदान की जाएगी और 30 मीटर से अधिक केबल की लागत उपभोक्ता से वसूल की जाएगी। सभी अधिकारी उपभोक्ता को उसके परिसर तक सर्विस केबल उपलब्ध करायें। इस संदर्भ में डीएचबीवीएन मुख्यालय ने सभी संबंधितों एवं ऑपरेशन के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता प्रभारी उप कार्यालय आदि को तत्काल प्रभाव से सावधानीपूर्वक अनुपालन के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

Related posts

भ्रष्टाचार के मामले में एक तत्कालीन कानूनगो और दो सहायक चकबंदी अधिकारी को एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

बीच सड़क पर शादीशुदा एमटेक असिस्टेंट मैनेजर अभिलाष लड़की से अश्लील और गलत हरकत करने के जुर्म में पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:गुरुग्राम जाने से बचें, आज हुई झमाझम बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव, जाम में फंसे लोग-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x