Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

15000 के इनामी बदमाश पर दर्ज हैं 7 मुकदमे, अवैध हथियार सहित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने कैथल जिले से 15,000 रुपये के इनामी अपराधी को अरेस्ट किया है। उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपी का नाम करोडा निवासी राकेश उर्फ रिंकू हैं।

आरोपी के खिलाफ जिला कैथल में पहले से ही 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी शराब ठेका पर फायरिंग करके घातक हमला करने के दो मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 15000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था। गश्त के दौरान अपराध जांच एजेंसी की टीम को एक विश्वसनीय सूत्र से आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली। गुप्त मुखबिर के कहने पर पुलिस दल ने आरोपी को काबू कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। अरेस्ट आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

निफ्टम रोड के सामने दो एकड़ में बनी अवैध कालोनी को डीटीपी के द्वारा किया गया ध्वस्त, स्टिल्ट पार्किंग में की गई सीलिंग।

Ajit Sinha

बीती रात बावरिया गैंग का सदस्य व 50 का ईनामी बदमाश रामू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, फरीदाबाद का रहने वाला हैं।

Ajit Sinha

दो लाख रूपए के लिए मासूम को अगवा कर, पकड़े जाने के डर से मार डाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x