अरविन्द उत्तम /अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नॉएडा: देश की सबसे बड़ी भ्रष्टाचार की इमारत और सबसे पहली ट्विन टावर को आज नॉएडा के सेक्टर -93 में जमीदोज कर दिया गया हैं, ये टावर में कुल 62 मंजिलें थी, जिसे पूरी तरह से मलबे में तब्बदील कर दिया गया हैं। इस इमारत में बिस्फोट करने के लिए 9600 छेद बनाए गए थे और इसमें लगभग 3700 किलों बिस्फोटक लगाईं गई थी। इस अवैध टावर को गिराने से पूर्व प्रशासन के लोगों ने आसपास के सभी फ्लैटों को पूर्ण रूप से खाली करा लिया था ।
और उन सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया हैं, इनमें से कई लोग अपने रिश्तेदारों और होटलों में ठहरने के लिए चले गए हैं। जिला प्रशासन से खाली पड़े सभी फ्लैटों में बिजली और रसोई गैस, खिड़की , दरवाजे पूर्ण रूप से बंद कर दिए हैं। यहां तक इस ट्विन टावर के चारों तरफ कई कई किलोमीटर तक पुलिस ने नाकाबंदी करके वाहनों का आवागमन रोक दी हैं।
#WATCH | Once taller than Qutub Minar, Noida Supertech twin towers, reduced to rubble pic.twitter.com/vlTgt4D4a3
— ANI (@ANI) August 28, 2022