Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

कॉल सेंटर मालिक ने अपने ही कॉल सेंटर में काम करने वाली एक लड़की की चाकू घोंप कर हत्या कर दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली के थाना आदर्श नगर से महज कुछ कदमों की दूरी पर बने कॉल सेंटर में एक कॉल सेंटर के मालिक के द्वारा अपने यहां काम कर रही एक युवती की चाकू घोप कर हत्या करने का मामला सामने आया है, मरने वाली युवती का नाम दीपू हैं, जोकि भलस्वा डेरी इलाके की रहने वाली है, हत्यारोपित का नाम गौरव उर्फ अनुज हैं। इस सनसनीखेज हत्या के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं , और इस हत्या की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं पुलिस ने। 

मिली जानकारी के अनुसार गौरव नामक व्यक्ति जोकि कॉल सेंटर का मालिक है और वह पहले से शादीशुदा होने के बावजूद कॉल सेंटर में काम कर रही युवती दीपू से शादी करना चाहता था लड़की के घर वाले शादी के लिए मान भी गए थे , लेकिन कॉल सेंटर मालिक गौरव की पत्नी को यह मंजूर नहीं था। खबर के अनुसार  थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर बने मेन रोड स्थित  कॉल सेंटर में इस हत्या की वारदात अंजाम दिया गया हैं। 

फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी  मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी कई घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक परिवार को डेड बॉडी  नहीं दिखा रहे हैं परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है । 

Related posts

नई दिल्ली: डीएमआरसी का स्टार्टस निर्माण कार्य 4 के अंतः विषय अनुभाग का काम करता है

Ajit Sinha

16 वर्षीय लड़की को घर में गोली मारने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार,मुख्य आरोपी अभी भी फरार।

Ajit Sinha

मरने वाली लड़की से उसके अवैध संबंध थे, उसे वह चौथी पत्नी बनाना चाहता था- अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x