Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लड़की के साथ छेड़खानी करना लड़के को पड़ा महंगा,लड़की ने सरे बाजार लड़के की धुनाई सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया मैं वायरल हो रहा है,जिसमें एक लड़की सरे बाजार लड़के की गिरेबान पकड़कर दनादन लात- जुतों से पिटाई कर रही है। बताया जा रहा है कि पीटने वाला लड़का इस लड़की का कई दिनों से पीछा कर रहा था और उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। लड़के की हरकतों से तंग आकर लड़की ने सरे बाजार लड़के की जम कर धुनाई कर दी। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन फिर भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी है।

वायरल वीडियो में लड़की एक लड़के की लात -भूतों से दनादन पिटाई कर रही है। दरअसल यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे ग्रेटर नोएडा के जेवर मेन बाजार इलाके का बताया जा रहा है। वहीं यह भी बताया जा रहा है की यह लड़का इस लड़की का कई दिनों से पीछा कर रहा था जिसका लड़की ने कई बार विरोध भी किया ।

लेकिन लड़का अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा था फिर लड़की ने आव देखा ना ताव और सरे बाजार इस लड़के की गिरेबान पकड़कर लात घूसों से जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन फिर भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Related posts

फरीदाबाद: हत्या के मामले में नीमका जेल में बंद विचाराधीन कैदी नागरिक अस्पताल से वाकर के सहारे हुआ फरार ।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस के 820 जवानों ने एनसीआर-हरियाणा के गैंगस्टरों के 58 ठिकानों पर की छापेमारी, 50 लाख कैश, सोना, भारी तादाद में हथियार बरामद।

Ajit Sinha

हरियाणा 112‘ (ईआरएसएस) परियोजना के सफल लॉन्च के लिए एडीजीपी डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x