Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन मुंबई राष्ट्रीय

मुंबई पहुंचने से पहले कंगना का ट्वीट- मुझ से पहले प्रॉपर्टी पर पहुंचे महाराष्ट्र सरकार के ‘गुंडे’

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब से कुछ देर में मुंबई पहुंचेंगी. शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार के साथ जारी जुबानी जंग के बीच कंगना पहली बार मुंबई पहुंच रही हैं. यहां आने से पहले कंगना ने ट्वीट कर कहा कि मेरे आने से पहले ही महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे मेरे ऑफिस के बाहर पहुंच गए हैं और उसे गिराने की तैयारी कर रहे हैं.

बुधवार सुबह अपने दफ्तर के बाहर की तस्वीर साझा करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि मैं वादा करती हूं कि महाराष्ट्र के सम्मान के लिए खून देने के लिए तैयार हूं. ये कुछ नहीं है, चाहे तो सबकुछ छीन सकते हो लेकिन मेरी भावनाएं लगातर ऊंची होती जाएंगी. आपको बता दें कि कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार में लंबे वक्त से जुबानी जंग चल रही है. इस बीच शिवसेना के कुछ नेताओं ने कहा था कि कंगना को मुंबई नहीं आना चाहिए, जिसके बाद अब कंगना मुंबई पहुंच रही हैं. शिवसेना कार्यकर्ताओं की आक्रामक बयानबाजी के बाद केंद्र सरकार की ओर से कंगना रनौत को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. ऐसे में आज मुंबई में कंगना के साथ करीब एक दर्जन सुरक्षाकर्मी भी साथ होंगे.


कंगना रनौत के मुंबई से पहले ही मंगलवार को बीएमसी की ओर से उनके दफ्तर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था. बीएमसी का आरोप था कि कंगना के दफ्तर में कुछ निर्माण बिना किसी इजाजत के हुआ है, जिसमें कमरों का अलग इस्तेमाल, बॉथरूम का निर्माण, किचन का निर्माण जैसी बातें शामिल हैं. हालांकि, कंगना रनौत की ओर से इसे बदले की कार्रवाई बताया गया और कहा गया कि उनका ऑफिस बीएमसी के द्वारा परमिशन लेने के बाद ही बना है. लेकिन शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार अपना रुख नरम नहीं कर रही है. इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार अब ड्रग्स मामले में भी कंगना रनौत से पूछताछ कर सकती है.

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर किया पलटवार।

Ajit Sinha

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने नए बस रूट 711ए का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल, छात्रों को डिग्री देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!