Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की तीन दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश में, आज उनके प्रवास का दूसरा दिन है।

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज, गुरुवार को रानीताल, मध्य प्रदेश के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में “यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद किया एवं उनसे राष्ट्र के पुनर्निर्माण में आगे बढ़ कर अपना योगदान करने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि भाजपा अध्यक्ष तीन दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश में हैं। आज
उनके प्रवास का दूसरा दिन है। आज का पूरा दिन उनका संगठन को मजबूती देने के नाम रहा। नड्डा ने आज सबसे पहले केंट विधान सभा में शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ संख्या 106 पर बूथ समिति की बैठक की। इसके पश्चात् वे रानीताल के पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल शर्मा के भी आवास गए। वे पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता के भी घर गए। नड्डा रॉयल स्कूल, संजीवनी नगर गढ़ा, विधानसभा पश्चिम के रानी दुर्गावती मंडल समिति की बैठक में भी शामिल हुए।

उन्होंने भाजपा के संभागीय कार्यालय, जबलपुर में पार्टी के कोर ग्रुप के साथ और इसके बाद सोशल मीडिया समूह और पार्टी की आर्थिक टोली के साथ भी बैठक की। यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद राकेश सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल भी उपस्थित थे। नड्डा ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में युवाओं की क्रांतिकारी भूमिका होती है। युवा देश के विकास में रीढ़ की हड्डी हैं। आदि शंकराचार्य ने 25 वर्ष की आयु में देश में अध्यात्म का नया अध्याय जोड़ा था।

स्वामी विवेकानंद ने युवावस्था में ही भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से दुनिया का परिचय कराया था। देश के स्वातंत्र्य संग्राम को नया आयाम देने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे युवा क्रांतिकारी का अनन्य योगदान था। 1977 में आपातकाल और लोकतंत्र की हत्यारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में युवाओं ने ही देश में परिवर्तन की लहर चलाई थी। 2014 में भी युवा ही थे जिन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत किया था। आज युवा ही देश में परिवर्तन का उपकरण बन रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज इस मंच पर युवा मोर्चा के दो-दो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित हैं। मैं और शिवराज भाजपा की युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। देश में परिवर्तन का नाम युवा है, नई सोच और नई उमंग का नाम युवा है, समाज को बदलने की ताकत रखने वाले का नाम युवा है। भारत बहुत ही भाग्यशाली है कि आज देश की लगभग 18% से अधिक युवा आबादी है जो दुनिया के किसी और देश के पास नहीं है। हमने इस मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने शुरू से ही युवाओं को वैश्विक स्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। हमारे लिए स्किल इंडिया मिशन केवल नारा नहीं बल्कि एक प्रतिज्ञा है। इस मिशन
के तहत हमने देश के सभी युवाओं को स्किल्ड करने की योजना बनाई है। केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार आने से पहले केवल 65-70 स्टार्ट-अप थे, आज देश में लगभग 70,000 स्टार्ट-अप्स हैं। इसमें से 100 तो यूनिकॉर्न बन गए हैं। प्रधानमंत्री युवाओं को जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रियेटर बनाना चाहते हैं। यही सोच हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी है। मेक इन इंडिया ने भारत को नया रूप दिया है, फिट इंडिया मूवमेंट ने भारत की तस्वीर बदली और डिजिटल इंडिया ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी युवाओं के लिए कई योजनाओं का सूत्रपात किया है। सीएम एंटरप्रेन्योरशिप फाइनेंशियल असिस्टेंस, उद्यम क्रान्ति योजना, युवा स्वाभिमान योजना, मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन आदि योजनाओं से मध्य प्रदेश की तस्वीर बदल रही है।

Related posts

लाइव वीडियो: छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस सरकार बनने पर केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी-राहुल गांधी

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने हेल्थ सिस्टम दुरूस्त करने के लिए दिल्ली में छह दिनों के लिए की लाॅकडाउन की घोषणा

Ajit Sinha

हिमाचल प्रदेश में आज 68 सीटों के लिए वोटिंग जारी है, 412 उम्मीदवारों का भविष्य दाव पर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x