Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बाइक सवार बदमाशों ने समाजवादी पार्टी नेता के भाई और हिस्ट्रीशीटर दिनेश भाटी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में स्थित लुहारली गांव के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने समाजवादी पार्टी नेता महेश भाटी के भाई दिनेश भाटी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दिनेश को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पुलिस का कहना है कि मृतक दिनेश भाटी दादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर,उनके विरुद्ध 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है और उसका दावा है हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह तस्वीर दिनेश भाटी की है, जिनको आज बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका जब वह किसी काम से अपनी कार पर सवार होकर जा रहे थे।  कार के रुकते ही बदमाशों ने दिनेश भाटी पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी और मौके से भाग गए।  सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और दिनेश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने से मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले महेश भाटी के बेटे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।  पुलिस दोनों हत्याकांड कड़ियो को जोड़ने की कोशिश कर रही है। इस मामले में जानकारी जुटाने में लगी है की दिनेश भाटी  की किसी और से  दुश्मनी तों नहीं थी जिस वजह इस वारदात को अंजाम दिया गया, फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है उसका दावा है हत्यारों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा

Related posts

रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा: एंटी करप्शन ब्यूरो ने जेई व ठेकेदार को 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते हुआ दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

पुलिस ने किया नए साल का आगाज तीन एनकाउंटर के साथ, पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में पांच बदमाश घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x