Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़: स्ट्रीट डॉग को जान से मारा, डॉग लवर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को अरेस्ट कर भेजा जेल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना 39 पुलिस ने एक स्ट्रीट डॉग को जान से मारने के आरोप में एक दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वही डॉग लवर के साथ आरोपी की तीखी बहस व कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हो ही रही बहस में आरोपी विनोद कहता दिख रहा है कि वो उसको व उसके बच्चे काटने के लिए कुत्ता आया था तो बेसबॉल के बल्ले से उसने मार दिया लेकिन जान से मारने जैसा कोई इंटेशन नही था।

तस्वीरों में मृत अवस्था मे पड़ा ये स्ट्रीट डॉग और तीखी बहस का वायरल होता ये वीडियो नोएडा के थाना -39 क्षेत्र के सेक्टर- 44 का बीते रविवार के शाम का है। जहाँ छलेरा सेक्टर- 44 निवासी विनोद कुमार जोकि एक्स पीएम सेल विनय मार्ग सिक्युरिटी लाइन दिल्ली में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है, ने बेसबॉल का बल्ला मार दिया जिससे इस गली के कुत्ते की मौत हो गई। वही सेक्टर- 44 के मकान नंबर- 304 में रहने वाली शिखा पत्नी मनीष रायपुर ने विनोद कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। वायरल वीडियो के बाद तो सूचना मिली थी लेकिन उससे पहले ही हमें एक जन से सूचना मिली की शिकायत के आधार पर उस शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

शादी में नाचने को लेकर हुए झगड़े में रंजिश रखते हुए एक पक्ष ने एक लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी, दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के सार्थक प्रयासों से साइबर फ्रॉड की 71 लाख रुपये की राशि मूल खाता धारक को मिली वापस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: व्हाट्सएप पर लड़की के आइकन फोटो लगा कर अश्लील फोटो शेयर करने वाला आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x