Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

4 पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस के साथ 8 तस्कर अरेस्ट, इनमें 3 बेचने , और 5 खरीदने वाले हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा , मानेसर, गुरुग्राम की टीम ने आज 8 हथियार तस्करों को अरेस्ट किया हैं, इनमें तीन तस्कर हथियार बेचने वाले हैं, और 5 खरीदने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने 4 पिस्टल व कुल 45 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल  सांगवान ने अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।   

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उप-निरीक्षक व प्रभारी अपराध शाखा , मानेसर , ललित कुमार गुरुग्राम की टीम ने एक सूचना पर कार्यवाही करते हुए *अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 3 तस्कर  शैलेन्द्र (उम्र 22 वर्ष),  निखिल (उम्र 20 वर्ष), सिद्धान्त कुशवाह उर्फ डालडा (उम्र 22 वर्ष)* तथा इनसे अवैध *हथियार खरीदने वाले  5 आरोपितों टिंकू (उम्र 25 वर्ष), मंजीत (उम्र 28 वर्ष), सोनू उर्फ डूडू (उम्र 30 वर्ष), जयपाल (उम्र 30 वर्ष) व जोगिंदर (उम्र 30 वर्ष)* को अरेस्ट किया है। सांगवान का कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा गत 10 अप्रैल 2023 को बख्तावर चौक, गुरुग्राम से शैलेन्द्र को 1 पिस्टल व 3 जिन्दा कारतूस सहित काबू किया था,इसके खिलाफ थाना सदर, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  करके आरोपित  को अदालत में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

उनका कहना हैं कि पुलिस  रिमांड के दौरान आरोपित  शैलेन्द्र ने पुलिस पूछताछ में हथियार सप्लाई करने वाले निखिल व सिद्धान्त से हथियार लेकर टिंकू, मंजीत, सोनू उर्फ डूडू, जयपाल व जोगिन्द्र को बेचना बताया था। आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि हथियार सप्लायर शैलेन्द्र अवैध रूप से हथियार सप्लाई करने का काम पिछले 1 साल से कर रहा था। यह भिंड से 5 हजार में देशी कट्टा व 15-18 हजार में पिस्टल खरीदकर लाता था और मुनाफा कमाने के लिए यहां 8-10 हजार में देशी कट्टा व 28-30 हजार रुपए में पिस्टल बेचता था। इसने पहले भी बेरी में 6 पिस्टल/कट्टे व 60 कारतूस बेचे थे और ये लगातार अपने अन्य साथी सप्लायरों के माध्यम से अवैध हथियार सप्लाई करने में सक्रिय था। उनका कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्यवाही करते हुए गत 11 अप्रैल 2023 को आरोपित  टिंकू, मंजीत, सोनू व जयपाल को बेरी (झज्जर) से तथा गत 13 अप्रैल 2023 को आरोपित  निखिल व सिद्धांत को भिंड (MP) से तथा जोगिन्द्र को पश्चिम विहार, दिल्ली से अवैध हथियारों सहित काबू करके उपरोक्त मुकदमा  में अरेस्ट  किया गया। पुलिस टीम द्वारा *इनके कब्जा से कुल 4 पिस्टल/देशी कट्टे व 45 जिंदा कारतूस बरामद* किए गए। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

प्रेमिका के दो बच्चों में से एक 7 वर्षीय लड़की को मार डाला, 9 वर्षीय लड़के को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती -अरेस्ट।

Ajit Sinha

13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा ,अदालत में बनाई गई 10 बैंच।

Ajit Sinha

लॉकडाउन के चलते मोबाइल कैशवैन(एटीएम) की सुविधा मुहैया कराई: उपायुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x