Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बिग ब्रेकिंग: तेजिंदर पाल बग्गा मामला: राजनितिक खेल में तीन प्रदेशों की पुलिस हुई आमने सामने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: अब तक देश में राजनीतिक ड्रामे में चल रहे थे, अब उसका शिकार 3 राज्यों के पुलिस हो रही हैं, जी हैं। आज सुबह बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को एक मुकदमे में पंजाब पुलिस आज सुबह पकड़ कर पंजाब ले रही थी।
जब ये खबर आग की तरह फैली तो दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई और हरियाणा पुलिस को सूचित किया की तेजिंदर बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ियों तुरंत रोका जाए। और कुरुक्षेत्र पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया। उन्हें नहीं मालूम की आगे करना क्या हैं। इधर , दिल्ली पुलिस ने तेजिंदर बग्गा को ले जाई पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया हैं। आगे राजनीतिक खेल में दिल्ली पुलिस , पंजाब पुलिस व हरियाणा पुलिस आमने सामने हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस तेजिंदर पाल सिंह बग्गा सहित पंजाब पुलिस को सदर थाना पुलिस, कुरुक्षेत्र में ले गई। अब दिल्ली पुलिस तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और अरेस्ट करने वाली पंजाब पुलिस को दिल्ली वापस लेकर आ सकती हैं। इस मामले में मोहाली एसएसपी मनप्रीत सिंह का कहना हैं कि बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर उनके जिले में एक मुकदमा दर्ज हैं। जिसमें आईटी एक्ट और माहौल ख़राब करने का धारा को दर्शाया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस केस में मोहाली पुलिस ने 5 नोटिस भेजी गई थी जिसमें कहा गया था कि आपके खिलाफ केस दर्ज हैं और आप अपना पक्ष यहां आकर रख सकते हैं। पर उन्होनें एक बार भी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। इसके बाद कानून की सभी प्रक्रिया को अपनाते हुए उन्हें पकड़ कर कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। यहां उन्हें हरियाणा पुलिस की कुरुक्षेत्र पुलिस ने रोक लिया हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि सम्बंधित थाने की पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी गई। और अब जो भी कार्रवाई उन्होनें की हैं , उसकी उन्होनें वीडियो ग्राफ़ी कराई हुई हैं। उधर , तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को ले जाने वाली टीम के खिलाफ दिल्ली के जनक पूरी थाने में अपरहण और अन्य कई धाराओं के मुकदमा दर्ज हैं।

Related posts

महिला थाना मानेसर, गुरुग्राम की हेड कांस्टेबल कविता 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा सरकार में गरीबों व बुजुर्गाे की हो रही दुर्गति : डा. अशोक तंवर

Ajit Sinha

सीएम ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर दिल्ली में बेड और ऑक्सीजन की किल्लत की जानकारी दी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x