Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आयोजित जनसभा में प्रदेश की भ्रष्ट एवं अराजक टीआरएस सरकार पर जमकर प्रहार किया।

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज गुरुवार को तेलंगाना के महबूबनगर में आयोजित एक विशाल जन-सभा को संबोधित किया और प्रदेश की भ्रष्ट एवं अराजक टीआरएस सरकार पर जम कर प्रहार किया। इससे पहले हैदराबाद के शमसाबाद एयरपोर्ट पहुँचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात् नड्डा ने महबूबनगर में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की और विभिन्न विषयों पर पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बंदी संजय कुमार, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी के अरुणा, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, मध्य प्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव, एटला राजेंद्र, राजा सिंह और अरविंद धर्मपुरी सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, पार्टी विधायक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

नड्डा ने कहा कि दुब्बका में भाजपा की जीत का धमाका क्या हुआ और हुजूराबाद में हुजूर क्या गिरे कि केसीआर तिलमिला गए हैं। हुजूराबाद में हुजूर का गिरना और दुब्ब्का में भाजपा की जीत का परचम, तेलंगाना में भाजपा की अगले धमाके वाली जीत की निशानी है। तेलंगाना की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ चल पड़ी है। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि वे तेलंगाना में परिवर्तन के लिए तैयार हैं, वे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार देखना चाहते हैं। जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेलंगाना में कमल का खिलना तय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार जी की तेलंगाना में परिवर्तन की ‘प्रजा संग्राम यात्रा को प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। इस यात्रा में आज की जनसभा के दौरान जो जन-सैलाब उमड़ा है, वही बताता है कि जनता का भाजपा के प्रति कितना स्नेह है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार एक जवाबदेह, रिस्पोंसिव, प्रो-एक्टिव और प्रो-पुअर सरकार है।

Related posts

लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मनिकम टैगोर ने ‘भारतीय संविधान के निर्माता का अपमान’ बताते हुए स्थगन प्रस्ताव पेश किया

Ajit Sinha

पीएम मोदी, जे पी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह की मौजूदगी में उप- राष्टपति पद के लिए जगदीप धनखड़ ने नामंकन दाखिला किया।

Ajit Sinha

ग्रेप चार के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जमीन पर उतरेंगे केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x