Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

बिग ब्रेकिंग न्यूज़: एनआईए की दिल्ली -पटियाला कोर्ट ने आज आतंकी यासीन मलिक को उम्र कैद की सजा सुनाई हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू-कश्मीर में आतंक फ़ैलाने, निर्दोष लोगों का कत्ल कर ने वाले यासीन मलिक को एनआईए की दिल्ली-पटियाला कोर्ट ने आज सजा सुनाने से पहले इसके कश्मीर में घर के बाहर कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। और कोर्ट में भी यासीन मलिक को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया हैं। सजा सुनाने से पूर्व डॉग स्क्वायड की टीम भी कोर्ट प्रांगण की जांच कर रही हैं।
यासीन मलिक को एनआईए की टीम ने आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया था। एनआईए ने कोर्ट से आतंकी यासीन मलिक को फांसी देने की मांग की थी। कश्मीर में यासीन मलिक के घर के बाहर उसके समर्थकों का हंगामा, पुलिस पार्टी पथराव शुरू हो गई है, वहां पर मीडियाकर्मी भी मौजूद है, पुलिस ने पत्थरबाजों को भागने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। आतंकी यासीन मलिक के बाहर फैसले आने से पहले लोगों का जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गई हैं. एनआईए की दिल्ली -पटियाला कोर्ट ने आज आतंकी यासीन मलिक को उम्र कैद की सजा सुनाई हैं, और 10 लाख रूपए का जुरमाना लगाया हैं ।

Related posts

SBI का मुनाफा 71 फीसदी बढ़ा

Ajit Sinha

लाइव सुने वीडियो में: ये तिरंगा जाएगा, श्रीनगर जाएगा और वहाँ पर इस तिरंगे को हम लहराएंगे-राहुल गाँधी

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच, साइबर सेल ने एक इजीनियर को किया गिरफ्तार, डेबिट कार्ड और मोबाइल चोरी करने जुर्म में।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x