Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश

शादी के अगले दिन दुल्हन को अगवा कर किया गैंगरेप, केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

हापुड़: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. अब यूपी के हापुड़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बीते शनिवार एक नवविवाहिता का अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़िता की 17 जनवरी को ही शादी हुई थी. हापुड़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अभी कोई बयान नहीं दिया है.



एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, हापुड़ के डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि पीड़िता की 17 जनवरी को शादी हुई थी और 18 जनवरी को वह लापता हो गई. परिजनों ने महिला को ढूंढने की काफी कोशिशें कीं लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस की कई टीम महिला को खोजने में जुट गईं. डीएसपी यादव ने आगे कहा कि रविवार सुबह महिला को ढूंढ लिया गया. पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है.आरोप है कि महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया है. पुलिस मेडिकल जांच के बाद पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई की बात कह रही है. अपहरण और गैंगरेप की वारदात से इलाके के लोग सकते में हैं.

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पलवल में बिल्डिंग इंस्पेक्टर को 5 लाख, ईएसआई को 50000 व एएसआई को रिश्वत लेते किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद में नौकरानी को अश्लील वीडियो दिखा कर बलात्कार करने वाले मकान मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

एसआईटी ने पांच लाख के ईनामी धोखेबाज व किसान के बैंक खाते से एक करोड़ 38 लाख उड़ाने के आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!