Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भारत विकास परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर, 42 यूनिट रक्त किए एकत्रित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :भारत विकास परिषद नारायण शाखा और सहयोगी संस्थाओं भारत विकास परिषद फरीदाबाद शाखा, अग्रवाल वैश्य समाज ग्रीन फ़ील्ड कालोनी जीएफ 60+ हेल्प और माई फैमिली क्लिनिक ग्रीन फील्ड कालोनी के साथ रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की अध्यक्ष प्रतिभा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अनेक संस्थाओं के सहयोग से लगाए गए इस शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।



उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताया और कहा कि रक्तदान महादान है, इससे जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं हमारे रक्त की एक-एक बूंद किसी की जिंदगी के लिए अनमोल होती है। रक्तदान शिविर में भारत विकास परिषद नारायण शाखा के सचिव पंकज सक्सेना, कोषाध्यक्ष योगेश गर्ग, डा. प्रतुल प्रियदर्शी, चांदनी प्रियदर्शी, रोहतास राजलीवाल, गौरव शर्मा, अभय अग्रवाल, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष प्रमोद टिबडेवाल, फरीदाबाद शाखा के दिनेश अग्रवाल जी, शिव तुलसियान, अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष प्रेम सुख जैन, एस पी गुप्ता सचिव, आर के गुप्ता कोषाध्यक्ष, जीएफ 60+ हेल्प के एच एम अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, ए डी कालरा व माई फैमिली क्लिनिक के डॉ सिंह और ब्लड बैंक संत भगत सिंह जी महाराज चैरेटिबल हास्पिटैल (एन.आई.टी.) के सदस्यों ने सहयोग दिया।

Related posts

बच्चों का भविष्य बचाना है तो अरावली खाने वाले चौकीदारों को भगाना जरूरी:जयहिंद

Ajit Sinha

सुनील खटाना को कमर्शियल असिस्टेंट के पद से प्रमोट करके डिप्टी सुपरिडेंट पद पर पदोन्नित किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ट्रान्सफर पोलिसी के विरोध में प्रदर्शन कर एक्शन के माध्यम से ए.सी.एस पॉवर के नाम कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपे

Ajit Sinha
error: Content is protected !!