Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सुनील खटाना को कमर्शियल असिस्टेंट के पद से प्रमोट करके डिप्टी सुपरिडेंट पद पर पदोन्नित किया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव सुनील खटाना को निगम के हेड ऑफिस हिसार की ओर से जारी पदोन्नित आदेशों के बाद अब उन्हें कमर्शियल असिस्टेंट के पद से प्रमोट करके डिप्टी सुपरिडेंट पद पर पदोन्नित किया गया । जिसके बाद उन्हें बतौर ऑर्डर अनुसार एमण्डपी डिवीजन फरीदाबाद में लगाया गया है । इस उपलक्ष में समस्त प्रदेशभर के कर्मचारियों की ओर से बधाइयों का ताँता लग गया व फरीदाबाद सर्कल के तमाम बिजली कर्मचारियों ने भी अपनी तरफ से उन्हें पदोन्नित की ढेर सारी शुभकामनाये दीं।

इस मौके पर एचएसईबी वर्कर यूनियन फरीदाबाद के सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा सहित यूनिट ओल्ड फरीदाबाद से प्रधान लेखराज चौधरी, बल्लभगढ़ के प्रधान कर्मवीर यादव, ग्रेटर फरीदाबाद के प्रधान सुनील कुमार व एनआईटी के प्रधान विनोद कुमार शर्मा सहित तिलपत सबडिवीजन के एसडीओ हेमन्त कुमार शर्मा संग सभी ने उनका  बुके देकर स्वागत कर अभिनन्दन किया और इस खुशी के शुभ अवसर पर सभी का मुँह मीठा करा कर बधाइयाँ दी । अपनी ओर से जारी वक्तव्य में सुनील खटाना ने कहा कि जिस तरह प्रदेश के तमाम कर्मचारियों ने मुझपर अपना विश्वसनीय भरोसा जाहिर कर मुझे एचएसईबी वर्कर्स यूनियन का प्रदेश महासचिव के पद पर चुना है।
तब से लेकर अब तक मेरी सभी जिम्मेदारियां कर्मचारियों के प्रति काफी बढ़ गयी हैं। जिन्हें मैं अपने भत्सर प्रयासों से पूरा करने में सभी का सहयोगरत रहूँगा । और अब इस सीए (कमर्शियल असिस्टेंट) पद से डिप्टी सुपरिडेंट की प्रमोशन के बाद तमाम कर्मचारियों के कामों के प्रति मेरा उनके प्रति कर्तव्य भी जिम्मेदारी के साथ ओर दोगुना हो गया है । इसे भी बखूबी से उसी मेहनतकशी जिम्मेदारियों के साथ पूरा करने का प्रयास करूँगा । इस मौके पर अज़ादसिंह शर्मा, मोनिका राणा, बीरसिंह, प्रेमचन्द, दीपक, रंजीत, योगेश, नरेन्दर नेगी, मनोज कुमार, राजेश खन्ना, खिमसिंह नेगी आदि काफी कर्मचारी उपस्थित रहे ।   

Related posts

फरीदाबाद: जूते की दुकान पर एक साथ काम करने वाले एक साथी की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री को बड़ा भाई व कैबिनेट मंत्री को छोटा भाई बताने वालें भाजपा नेता अशोक गोयल के खिलाफ आर्म एक्ट और मारपीट का मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के तीन पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे को अदालत ने किया खारिज, पत्रकारों ने किया फैसले का स्वागत

Ajit Sinha
error: Content is protected !!