Athrav – Online News Portal
नोएडा

फ्रूटी के पेपर से स्ट्रॉ बनाने वाली कम्पनी में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 15 गाड़ियों की मदद से आग पर पाया काबू।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 3 के क्षेत्र मे स्थित फ्रूटी के पेपर से स्ट्रॉ बनाने वाली कम्पनी में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई, आग इतनी भीषण है कि पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई, कंपनी का लाखों सामान जलकर खाक हो गया, घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की मौके पर पहुंची 15 गाड़ियां की मदद से आग पर काबू पाया गया, इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है.

आग की लपटों में घिरी फेज-2 स्थित सी 124 उद्योग कैन्ट-2 फ्रूटी के पेपर से स्ट्रॉ बनाने वाली कम्पनी है. इस फैक्ट्री में तडके के करीब 3 बजे अचानक आग लग गई. कंपनी के गार्डो ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी. सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गई. फैक्ट्री बड़ी मात्रा में पेपर मौजूद होने के वजह से आग तेजी से फैलती चली गई और आग की भयावहता को देख कर 15 दमकल की और गाड़ियों को भेजा गया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक यहा रखा लाखो का समान जलकर खाक हो गया।सीएफओ का कहना है, कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी फायर ब्रिगेड विभाग इस बात की भी आकलन कर रहा है इस हादसे में कुल कितना नुकसान हुआ है.

Related posts

दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर प्रेमिका से मिलने गया फर्जी दारोगा गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पत्नी के नाजायज सम्बंध होने के शक में पति ने अपने साथी के साथ मिल कर दोस्त की चाकू से गोद हत्या कर दी,मुठभेड़ के बाद एक कड़ा गया।

Ajit Sinha

पहले ग्राइंडर डेटिंग ऐप पर डेट पर बुलाया, लूटा, फिर कुकर्म का अश्लील वीडियो बना कर ब्लैक मेल कर रहे चार गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x