Athrav – Online News Portal
नोएडा

क्रिकेट खेल रहे युवकों की बॉल सीवर में गिरी, निकालने के चक्कर 4 लड़के सीवर में गिरे, दो की मौत, दो गंभीर, जांच जारी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर- 6 स्थित जल निगम के सीवर प्लांट पास पार्क में क्रिकेट खेल रहे युवकों की बॉल सीवर प्लांट के टैंक में गिर गई। जिसे निकालने गए तीन युवक और एक ई रिक्शा चालक एक के बाद एक सीवर में उतर गए, गैस के प्रभाव से दम घुटने से दो की मौत हो गई। दो को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

जिला शोक संतृप्त परिवार संदीप और विशाल का है इन दोनों की मौत क्रिकेट की बॉल सीवर प्लांट के टैंक से निकालने के दौरान गैस के प्रभाव में आ जाने के कारण दम घुटने से हुई है। इस हादसे में राकेश और एक अज्ञात रिक्शा चालक की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-6 में जल निगम के सीवर प्लांट पास पार्क में क्रिकेट खेल रहे युवकों की गेंद जलबोर्ड के सीवर प्लांट के टैंक में चली गई  थी, जिसको निकालने के लिए तीन युवक और एक ई रिक्शा चालक एक के बाद टैंक में उतरने लगे, तो मौके पर मौजूद जल निगम के ऑपरेटर बलराम सिंह ने उन्हे ऐसा करने से मना किया गया। लेकिन चारों युवक उसकी अनदेखी एक-एक कर सीवर में उतर गए जिसके कारण गैस के प्रभाव में आकर बेहोश हो गए ।

एडीसीपी ने बताया कि ऑपरेटर ने युवको के बेहोश होते देख स्थानीय लोगों ने मदद कर तत्काल उन्हें बाहर निकाला। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर -20 पुलिस ने चारों युवकों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने संदीप और विशाल कुमार श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राकेश और अज्ञात ई रिक्शा चालक गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया। पुलिस मौके पर जांच में जुटी।जिसे निकालने गए तीन युवक और एक ई रिक्शा चालक एक के बाद एक सीवर में जा गिरे, दो की मौके हुई मौत, दो की हालत गंभीर। घायलों को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया। पुलिस मौके पर जांच में जुटी।

Related posts

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो घायल

Ajit Sinha

वर्ष 2024 तक देश में 2 लाख डेयरियां और बनाएंगे देश में दूध उत्पादन दोगुना करेंगे: अमित शाह

Ajit Sinha

बिल्डर सोसाइटी में अवैध रूप से हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण ने की कार्रवाई, 4 कियोस्क ध्वस्त, नोटिस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x