Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रेलवे में टीटीई की नौकरी लगवाने के और शस्त्र का लाइसेंस बनाने के नाम पर ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार, लाखो की ठगी कर चुका है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रेलवे में टीटीई की नौकरी लगवाने और शस्त्र का लाइसेंस बनाने के नाम पर ठगी करने का खुलासा करते हुए नोएडा के थाना सेक्टर 63 पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले फर्जी टीटीई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात फर्जी नियुक्ति पत्र, तीन मोबाइल, पांच चेकबुक, दो पासबुक फर्जी, आई कार्ड आधार कार्ड पैन कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के गिरफ्त में खड़े आरोपित का नाम प्रशांत कुमार गुप्ता है जिसको पुलिस ने बहलोलपुर अंडरपास से सीएनजी गोल चक्कर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड की ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि गत 27 मार्च को ग्रेटर नोएडा के पाम ओलंपिया निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि प्रशांत कुमार गुप्ता ने शस्त्र का लाइसेंस बनाने के नाम पर 71,000 और उनके भांजे को रेलवे में टीटीई की नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए और न शस्त्र का लाइसेंस बनवाया और न ही नौकरी दिलाई, जब उन्होंने फोन कर पूछताछ की तो उनका नंबर ब्लॉक कर दिया।पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपित प्रशांत कुमार ने दिल्ली के निवासी अंकित को टीटीई के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन 4 लाख की ठगी की थी। आरोपित ने पूछताछ के दौरान बताया कि टीटीई के पद पर नौकरी के लिए 7.50 लाख रुपए की मांग  करता था. जिसमें एक लाख रुपए एडवांस लेता था, बाकी रकम नौकरी मिलने के बाद देने को कहता था. उसने अब तक 8 से 10 लोगों के साथ रेलवे में नौकरी दिलाने और शस्त्र लाइसेंस बनाने के नाम पर ठगी की है. प्रशांत कुमार एमएससी पास है और पिछले छह महीने ठगी कर रहा था. इस संबंध में पुलिस विस्तृत जानकारी कर रही है.

Related posts

एक महिला ने 3 लोगों पर चढ़ाई कार, घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय, मां-बेटी का सोसायटी में बवाल- वीडियो वायरल

Ajit Sinha

जाम से हलकान मां के अंतिम संस्कार में जा रही महिला किसानों के जाम में फंसी, किसानों के साथ में नोकझोंक वीडियो वायरल

Ajit Sinha

रिश्वत के आरोप में तीन निजी व्यक्तियों तथा तीन पुलिस अधिकारियों पर किया मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x