Athrav – Online News Portal
नोएडा विशेष वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़: महिला पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए दी गई 100 स्कूटी, 163 हॉट स्पॉट्स पर होगी निगरानी-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा :गौतमबुद्धनगर कमिश्नरी में महिला सुरक्षा को और अधिक बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए नई पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है।  इसके लिए 100 स्कूटी उपलब्ध कराई  गई है। स्कूटी आवंटन अलग-अलग थानों में संवेदनशीलता के आधार पर किया गया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने सेक्टर-108 में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इस नई पेट्रोलिंग टीम का उद्घाटन किया और हरी झण्डी दिखाकर पुलिस थानों के लिए रवाना किया। 
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरी के लिए महिला सुरक्षा प्राथमिकता का विषय है। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए  प्रयोगों और नई व्यवस्थाओं पर निरन्तर कार्य हो रहा है। महिला चौपाल, थाना स्तर पर महिला सुरक्षा इकाई का गठन और नॉलेज पार्क पुलिस थाने में स्थापित फैमिली डिसप्ले रेसोल्यूशन क्लीनिक आदि इन नए प्रयोगों के कुछ उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए एक नई महिला पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है, जिसकी सम्पूर्ण कार्रवाई का संचालन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किया जाएगा । इस कारण इस टीम का नाम ‘स्वयंसिद्ध’ रखा गया है। पेट्रोलिंग टीम में महिला उप-निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी रहेंगी।

स्वयंसिद्ध’ पेट्रोलिंग टीम के लिए 100 स्कूटी उपलब्ध कराई गई है पेट्रोलिंग करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को बॉडीवॉर्न कैमरा और बैटन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका आवंटन अलग -अलग थानों पर संवेदनशीलता के आधार पर किया जाएगा। महिला सुरक्षा की इस योजना को प्रभावी और उपयोगी बनाने के मकसद से गौतमबुद्धनगर की जनता, खासकर महिलाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से सुझाव प्राप्त किए गए । उसके आधार पर ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पर और अधिक पेट्रोलिंग और पुलिस उपस्थिति की आवश्यकता है। इन सुझावों के साथ ही थानस्तर पर आंकलन के आधार पर सभी थानों के पेट्रोलिंग शेड्यूल पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा कार्यालय द्वारा तैयार किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जिले में 163 हॉट स्पॉटस पर पेट्रोलिंग की सेवाएं दी जाएंगी। इन हॉट स्पॉट में प्रमुख विद्यालय,विश्वविद्यालय एवं इस प्रकार की फैक्ट्रियां, जहां देर शाम तक महिलाएं कार्यरत रहती हैं, मेट्रो स्टेशन के आसपास के स्थान, ऑटो स्टैण्ड आदि सम्मिलित हैं। इन हॉट स्पॉट की सूची में समय-समय पर गौतमबुद्धनगर की जनता के सुझाव के आधार पर बदलाव किया जाएगा । कोरोना की समस्या से मुक्त होने पर स्कूल, कॉलेज की छात्राओं एवं गैर सरकारी महिला संगठनों के सदस्यों को इस योजना में सहयोगी बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Related posts

जिला प्रशासन ने वायु सेना की 400 करोड़ रुपये की 161 एकड़ भूमि रक्षा मंत्रालय के नाम कराई दर्ज

Ajit Sinha

विकृत मानसिकता वाले शख्स ने फीमेल डॉगी से किया कुकृत्य , पकड़े जाने पर तीसरी मंजिल से फेंका,अरेस्ट। 

Ajit Sinha

प्रदूषण से बने स्मॉग और धुंध से विजिबिलिटी कम, टकराई, आधा दर्जन गाड़ियाँ, हवलदार दंपती की हालत गंभीर, फरीदाबाद में भर्ती

Ajit Sinha
error: Content is protected !!