Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद मनोरंजन

बबीता फोगाट बोली, छोटी बबीता सुहानी, जिसने फिल्म दंगल में मेरा रोल किया, वह देशवासियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:गीता और बबीता फोगाट, दोनों के जीवन पर आधारित बनी फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी बनी बबीता फोगाट की रोल अदा करने वाली सुहानी भटनागर के उठाला पर पहुंची बबीता फोगाट ने सबसे पहले सुहानी भटनागर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, फिर सुहानी भटनागर की मां पूजा भटनागर के पैर छू कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान आज बबीता फोगाट ने कहा है कि सुहानी भटनागर से मेरी मुलाकात भी हैं, वह मेरी छोटी बहन की तरह हम से बहुत सीखा भी और जाना भी हैं छोटी बहन की तरह जब भी मुझ से मिलती थी,

बड़ा लाड प्यार से, कभी लगता नहीं था एक साथ पले बड़े नहीं हुए । ऐसा लगता था की एक साथ में ही पले बड़े हुए हैं। आज छोटी सी उम्र में दुनिया से चले जाना हम सभी के लिए बड़ी दुःख की घडी हैं। हम तो यही कहेंगें की उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे , सुहानी बेशक चली गई हो , पर सुहानी ने जो अपने मां -पिता का नाम रोशन किया हैं जो देश वासियों को एक सीख देकर गई हैं उसके साथ -साथ सभी दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी, आज भी जिंदा रहेगी और कल भी जिंदा रहेगी, सुहानी बिल्कुल छोटी बबीता बन कर फिल्म दंगल भूमिका निभाई थी। वह सभी के दिलों में छोटी बबीता बन कर हमेशा जिंदा रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद : मुजफ्नगर दंगों पर आधारित फिल्म में नजर आएगा शहर का छोरा देव शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: महारानी वैष्णो देवी मंदिर ने विदा किया साल 2024 और नए साल का स्वागत किया -जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

पानीपत पुलिस ने कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को लिया हिरासत में, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जबरन छुड़वाया, और गाडी में बिठाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x