Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

पानीपत पुलिस ने कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को लिया हिरासत में, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जबरन छुड़वाया, और गाडी में बिठाया।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद में कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं जाने दिया तो विधायक नीरज शर्मा पानीपत में आयोजित होने वाले राज्यपाल के एट होम कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए लेकिन पानीपत पुलिस ने भी विधायक नीरज शर्मा को कार्यक्रम में नहीं जाने दिया और पानीपत गेस्ट हाउस में डिटेन कर लिया। इस घटना की जैसे ही जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हुई वह तुरंत पानीपत रेस्ट हाउस पहुंचे और नीरज शर्मा को वहां से अपनी गाड़ी में लेकर निकल गए।


नीरज शर्मा ने कहा कि जय सियाराम से क्यों घबरा रही है खट्टर सरकार?

जनता द्वारा चुने गए फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को गणतंत्र दिवस समारोह में जाने से सिर्फ इसलिए रोक दिया गया क्योंकि उन्होंने “जय सियाराम” लिखा हुआ कुर्ता पहन रखा था। पहले फरीदाबाद और फिर पानीपत में विधायक नीरज शर्मा को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर अरेस्ट हाउस में बंद कर दिया। पुलिस ने बाकायदा अपने बयान में कहा कि कुर्ते पर “जय सियाराम” लिखे होने की वजह से विधायक को कार्यक्रम में जाने से रोका। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या बीजेपी भगवान राम के नाम पर सिर्फ राजनीतिक कर रही है और असल में बीजेपी को उनके नाम से चिढ़ है?
क्या बीजेपी को राम के भक्तों से भी चिढ़ है? या बीजेपी चाहती है कि भाजपाइयों के अलावा कोई भगवान राम का नाम ना ले?… नीरज शर्मा विधायक फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणत्रंत दिवस एक राष्ट्रीय पर्व हैं, हिन्दुस्तानियों के लिए सबसे बड़ा दिन हैं, जो ख़ुशी के प्रतीक और शुभ हैं पर कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने आज कल कफ़न के कपडे पहने हुए हैं, और उस पर सियाराम लिखवाया हुआ हैं। जो अशुभ माना जाता हैं, यही एक वजह हैं नीरज शर्मा को रोकने का, जब पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कपडे पर सियाराम लिखा गया हैं , इस लिए पानीपत पुलिस ने विधायक नीरज शर्मा को हिरासत में लिया था , जो कि गलत हैं , इस लिए नीरज शर्मा को छुड़ाया हैं।

Related posts

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव की तरह जिला निर्वाचन अधिकारी भी जिला स्तर पर नवाचार, मस्कट व आइकॉन बनाएं – अनुराग अग्रवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनसीवीईटी ने एमईएससी को दिया अवार्डिंग बॉडी स्टेटस, किया एमओयू

Ajit Sinha

फरीदाबाद : निगम कमिश्नर मोहम्मद शाइन ने अधिकारीयों को आदेश दिए हैं पानी के दरुपयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस में करवाए केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x