Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग:कांग्रेस शासित राज्यों में भर्ती घोटाले एवं भ्रष्टाचार-बांसुरी स्वराज को सुने वीडियो में


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने आज मंगलवार को बीजेपी के केंद्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि  ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी की तथाकथित ‘मोहब्बत की दुकान’ में केवल और केवल भ्रष्टाचार का कारोबार ही पाया जाता है। मैं पूछना चाहती हूं राहुल गांधी से कि एक तरफ तो वह छात्रों की बात करते हैं, लेकिन जब उन्हीं की पार्टी के लोग इस देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं तो वह गूंज उनके कानों तक क्या पहुंचती नहीं है?

आप सब ने हाल ही में देखा कि उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन और अभी फिलहाल में जो उनके पीए हैं, उनके यहां वीपीडीओ एग्जाम स्कैम में ईडी की रेड हुई और उनकी आय से ज्यादा (इनकम से ज्यादा) जो संसाधन और उनकी संपत्ति प्राप्त हुई, उसके लिए ईडी ने रेड कर काफी चीजें बरामद की हैं। यह कांग्रेस सरकार के उस तंत्र पर, खास करके भर्ती के तंत्र पर गंभीर प्रश्न उठाता है।दूसरा, आप सभी ने देखा कि छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तत्कालीन पूर्व ओएसडी को भी ईडी ने भर्ती स्कैम में (सीजीपीएससी एग्जाम रिक्रूटमेंट स्कैम का जो पेपर लीक हुआ था उसमें) अरेस्ट किया। यह बहुत गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। हाल ही में हिमाचल में जो आउटसोर्सिंग भर्ती है, उसमें कमीशन खोरी का मामला सामने आया और वहां एक नेता के बेटे पर कटमनी लेने के आरोप लगे हैं। तो मैं पूछना चाहती हूं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कि आप बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं,युवाओं के भविष्य की बातें करते हैं, बेरोजगारी की बातें करते हैं; लेकिन जब कांग्रेस पार्टी के ही (यानी आप ही के कार्यकर्ता, आप ही के लीडर्स) की बात आती है, राजनैतिक संरक्षण के इतने गंभीर सवाल उठते हैं, तब आप चुप्पी क्यों साध लेते हैं?

Related posts

उत्तराखंड के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सांसदों को पीएम ने हर संभव मदद का दिया भरोसा।  

Ajit Sinha

भारत की प्रथम रीजनल रेल के पहले कॉरिडोर के ऑपरेशन और मेंटेनेंस हेतु एनसीआरटीसी ने किए डीबी इंडिया के साथ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर

Ajit Sinha

मैं प्रधानमंत्री से पूछता हूं ये जो आपकी सरकार है, चोरी की सरकार है, 3 साल पहले ये सरकार बीजेपी ने चोरी की- राहुल गांधी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x