Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : मुजफ्नगर दंगों पर आधारित फिल्म में नजर आएगा शहर का छोरा देव शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : मुजफ्नगर दंगों पर आधारित फिल्म मुजफ्फरनगर दी बर्निंग लव में सेक्टर-22-23 में रहने वाले देव शर्मा मुख्य भूमिका अदा करेंगे। आगामी 17 नवंबर को रीलीज होने वाली फिल्म की स्टार कास्ट शुक्रवार को एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हुई। फिल्म के निदेशक  हरीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2013 में मुज़फ्फरनगर में हुए दंगों पर कई चीजे ऐसी थी, जो अभी तक लोगों के सामने नजदीक से नहीं आ सकी। इस फिल्म के जरिए उन दृश्यों को सामने लाने का प्रयास किया गया।

उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के डीएम ने फिल्म के कई सीन को लेकर आपत्ति जताई थी। जबकि सेेसर बोर्ड के अनुसार उन्होंने कई दृश्यां को खुद ही काट दिया है। इस फिल्म के माध्यम से उनका उद्देश्य केवल जनता के सामने सच्चाई लाना है। फिल्म के हीरो देव शर्मा ने कहा कि जब सेंसर बोर्ड को फिल्म पर आपत्ति नहीं है तो डीएम फिल्म को क्यो रोकना चाह रहे हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माना विजय भारद्वाज ने कहा कि वह आगे भी गंभीर विषयों पर फिल्म तैयार करते रहेंगे। इस मौके पर संगीतकार मनोज नयन, अनिल जार्ज, मुसरलीन कुरैशी, एेश्वर्या देवान मौजूद रहे।

Related posts

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना ही है प्रसाशन का दायित्व: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

सातवें पूर्व सैनिक दिवस में फरीदाबाद के पूर्व सैनिकों की भागीदारी :सतिंदर दुग्गल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर हर देशवासी अपने घर में जलाएं दीया : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x