Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में वाहनों की अवैध पार्किंग की वजह से जाम लगने पर यातायात पुलिस ने काटे जमकर चालान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सन फ्लैग चौक, मेरेंगो हॉस्पिटल सेक्टर-16, लाला लाजपत राय चौक , तथा मेट्रो हॉस्पिटल क्षेत्र में अवैध पार्किंग के कारण उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या को संज्ञान में लेते हुए आज यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर अवैध पार्किंग खड़ी वाहनों, ऑटो चालकों के चालान किए गए है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के मार्गदर्शन में सन फ्लैग चौक , मेरेंगों हॉस्पिटल , लाला लाजपत राय चौक , तथा मेट्रो हॉस्पिटल क्षेत्र में जाम की समस्या को मद्देनज़र रखते हुए अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों , ऑटो चालकों के ई-चालान एवं पोस्टल चालान सहित 94 चालान किए गए हैं तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 315 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। इसके साथ साथ सड़क पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है ताकि नागरिक यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील हो सकें और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिल सके। यातायात पुलिस की आम नागरिकों से अपील है कि वह यातायात नियमों का पालन करें एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में पुलिस का सहयोग करें।

Related posts

फरीदाबाद:सूरजकुंड मेला स्थल पर देशभर से गुर्जर समाज के लोग गुर्जर महोत्सव में भाग लेगें।

Ajit Sinha

हरियाणा: फसल का 48 घंटे में मंडी से उठान न होने पर लगेगा जुर्माना,एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

एडीजीपी सुभाष यादव इसी माह के अंत में सेवानिवृत हो रहे है, पलवल डीसी ने सेवानिवृति के अवसर पर दी विदाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x